फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dinesh Sharma target Shatrughan Sinha Mamta Banerjee rahul and mayawati lok sabha election 2019

दिनेश शर्मा बोले- मुलायम सिंह का इशारा नहीं समझ रहे सपाई, ममता-शत्रुघ्न पर साधा निशाना

Thu, 25 Apr 2019 08:49 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 25 Apr 2019 08:49 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Sharma target Shatrughan Sinha Mamta Banerjee rahul and mayawati lok sabha election 2019
जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
भाजपा राष्ट्रधर्म निभाने वाली देशभक्तों की पार्टी है। सभी लोग राष्ट्र धर्म को मजबूत करने के लिए भाजपा का समर्थन करें। केंद्र की भाजपा सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाएं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का काम किया है। ये बातें गुरुवार को भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह भोले के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कही। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव के बाद एक जिला-एक उत्पाद में सूती वस्त्र के लिए कानपुर देहात का चयन कराया जाएगा। 
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ने सपा और बसपा पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग अकेले भाजपा से लड़ने में सक्षम नहीं हैं इसलिए गठबंधन बनाने को मजबूर हुए हैं। मोदी लहर के सामने यह गठबंधन भी कुछ नहीं कर पाएगा और दोबारा केंद्र भी भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी।
विज्ञापन

इस बार बुआ और भतीजे का भी वही हश्र होगा- दिनेश शर्मा

उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा में हुए गठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि यूपी के दो लड़कों की टीम बिखर गई थी। यह लोग सिर्फ भाजपा के वोट काटने का काम करते हैं। इस बार बुआ और भतीजे साथ में हैं। इनका भी वही हश्र होगा। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व तृणमूल कांग्रेस समेत कई विपक्षी दलों के लोग प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं, जबकि उनकी पार्टी कुछ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी बांग्लादेश से लोगों को प्रचार के लिए बुला रहीं हैं। उपमुख्यमंत्री ने शत्रुघ्न सिन्हा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह स्वयं कांग्रेस और उनकी पत्नी सपा से चुनाव लड़ रहीं हैं। उनके लिए परिवारवाद सबसे बड़ा धर्म है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सपा के संरक्षक मुलायम सिंह ने लोकसभा में मोदी के कार्यों की सराहना की और दोबारा प्रधानमंत्री बनने की कामना की। सपा उनकी बातों और इशारों को समझ नहीं रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed