{"_id":"58c98a054f1c1bb66032bacd","slug":"dinesh-sharma-reach-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानें, सीएम की दौड़ में शामिल दिनेश शर्मा क्यों पहुंचे कानपुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानें, सीएम की दौड़ में शामिल दिनेश शर्मा क्यों पहुंचे कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 12:35 PM IST
विज्ञापन
दिनेश शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के नये मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा बुधवार को कानपुर पहुंचे। यहां उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने भाजपाइयों से विधानसभा में मिली जीत और कुछ सीटों पर हार की वजह पूछी। इस बीच किदवई नगर क्षेत्र में उनकी मुलाकात संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रामाशीष से हुई। दोनों के बीच प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य पर चर्चा भी हुई।
दिनेश शर्मा कानपुर में भाजपा नेता विवेकशील शुक्ला की तेरहवीं में शामिल होने आए थे। वहीं दिनेश शर्मा के स्वागत में कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर मानवेंद्र सिंह, प्रेमलता कटियार, सलिल विश्नोई, महेश त्रिवेदी, सुरेंद्र मैथानी, सुरेश अवस्थी, रामप्यारे पांडेय, कमलरानी, रघुनंदन भदौरिया, अभिजीत सिंह सांगा, भगवती सागर, सत्यशील शुक्ला, प्रमोद अग्रहरि, सुनील बजाज, अनूप तिवारी, राजेंद्र त्रिपाठी, अवध बिहारी, सरन तिवारी, राजवल्लभ आदि मौजूद रहे।