फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   differences in BJP on matter of selection of candidate

भाजपाइयों में मची चुनावी रस्साकसी, कभी विधायक तो कभी जिलाध्यक्ष पड़े भारी

Wed, 01 Nov 2017 11:13 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 11:13 AM IST
विज्ञापन
differences in BJP on matter of selection of candidate
डेमो पिक
निकाय चुनाव का बिगुल बज चुका है। सभी दल अपनी- अपनी स्थिति मजबूत करने में लगे हैं। मंगलवार को कानपुर में निकाय चुनाव प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी करने में बीजेपी के अंदरखाने में मची घमासान काफी चर्चा का विषय बनी रही...
विज्ञापन




पार्षद और महापौर सीट के प्रत्याशियों के नाम पर भाजपा में दिनभर खींचतान रही। क्षेत्रीय प्रभारी विजय बहादुर पाठक, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ओमप्रकाश और क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मंगलवार को पार्टी के विधायकों और जिलाध्यक्षों की तरफ से बनाई गई दावेदारों की सूची में उलझे रहे। कभी विधायकों का पलड़ा भारी हो जाता तो कभी जिलाध्यक्षों का। सूची बनाने में शहर के दो कैबिनेट मंत्रियों का भी खूब दखल रहा। देर शाम तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन



एक दिन पहले सोमवार को कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की 33 नगर पालिकाओं और 63 नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की प्राथमिक लिस्ट फाइनल करने के बाद मंगलवार सुबह क्षेत्रीय इकाई पहले होटल विजय विला में दावेदारों और पार्टी पदाधिकारियों से जूझती रही। करीब शाम छह बजे जिले से हर वार्ड में तीन से चार दावेदारों के नाम की सूची क्षेत्रीय इकाई तक पहुंची। इसके बाद शाम को साढ़े सात बजे से इसी सूची के आधार पर क्षेत्रीय इकाई पदाधिकारियों की गुप्त बैठक जरीब चौकी स्थित ब्रिज होटल में शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्टी पदाधिकारियों ने बैठक का स्थान इसलिए बदल दिया, क्योंकि दावेदारों की भीड़ की वजह से किसी एक नाम पर फैसला लेना मुश्किल हो रहा था। बताया जा रहा है कि क्षेत्रीय इकाई की यह बैठक सभी 110 वार्डों के उम्मीदवार का नाम तय कर उसकी सूची प्रदेश इकाई को अंतिम मुहर लगाने को भेजेगी। इससे जाहिर है कि वार्डों के प्रत्याशियों का नाम पहली या फिर दो नवंबर तक घोषित हो सकते हैं। जबकि कानपुर और झांसी के महापौर प्रत्याशी के लिए तीन-तीन नाम प्रदेश इकाई को भेजे जा चुके हैं, इसमें एक नाम पर सहमति प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय और महामंत्री संगठन सुनील बंसल देंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed