फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Diesel scam in KDA: FIR on petrol pump owner and three JE

केडीए में डीजल घोटाला : पेट्रोल पंप मालिक और तीन जेई पर एफआईआर, ये है पूरा मामला

Mon, 12 Jul 2021 11:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 12 Jul 2021 11:15 PM IST
सार

डीएम ने अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) बसंत लाल को जांच सौंपी थी। उनकी जांच में केयर टेकर विभाग में तैनात रहे तत्कालीन तीन जूनियर इंजीनियर कमेंद्र सिंह, असत अली सिद्दीकी, रविंद्र प्रकाश दोषी पाए गए हैं। वहीं पेट्रोल पंप मालिक शैलेंद्र अग्रवाल की भी घोटाले में भूमिका मिली है।

विज्ञापन
Diesel scam in KDA: FIR on petrol pump owner and three JE
केडीए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वरूपनगर पुलिस ने कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) में हुए डीजल घोटाले में पेट्रोल पंप मालिक और केयर टेकर विभाग के तत्कालीन तीन जूनियर इंजीनियर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। केडीए में अगस्त 2017 से दिसंबर 2019 के बीच डीजल की ज्यादा खपत दिखाकर दो करोड़, 15 लाख 57 हजार रुपर्ये इंधन उपलब्ध करने वाली फर्म में ट्रांसफर कर दिए गए थे।
विज्ञापन


जिसके मालिक शैलेंद्र अग्रवाल हैं। उनका मेसर्स इंजीनियर्स सर्विस, स्टेशन अधिकृत विक्रेता इंडियन ऑयल, कार्पोेरेशन लिमिटेड के नाम से बेनाझाबर रोड पर पेट्रोल पंप है। घोटाले की शिकायत नगर निगम, विकास प्राधिकरण, जलकल कर्मचारी समन्वय संघ के अध्यक्ष बचाऊ सिंह ने तत्कालीन कमिश्नर और जिलाधिकारी से की थी।
विज्ञापन


डीएम ने अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) बसंत लाल को जांच सौंपी थी। उनकी जांच में केयर टेकर विभाग में तैनात रहे तत्कालीन तीन जूनियर इंजीनियर कमेंद्र सिंह, असत अली सिद्दीकी, रविंद्र प्रकाश दोषी पाए गए हैं। वहीं पेट्रोल पंप मालिक शैलेंद्र अग्रवाल की भी घोटाले में भूमिका मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह कोई भी ऐसा साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके कि उनके खाते में अधिक भुगतान कैसे पहुंचा। लिहाजा जांच में पेट्रोल पंप मालिक को भी दोषी माना गया। थानाप्रभारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि केयर टेकर विभाग के सुनील कुमार तिवारी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed