फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dharna to be held on June 11 on inflation and farmers' problems: Veersen

महंगाई, किसानों की समस्या पर 11 जून को दिया जाएगा धरना : वीरसेन

Thu, 04 Jun 2026 01:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Dharna to be held on June 11 on inflation and farmers' problems: Veersen
कानपुर देहात। पुखरायां स्थित कैंप कार्यालय में बुधवार को सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीर सेन यादव ने कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया। उन्होंने आगामी 11 जून को जिला मुख्यालय माती में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित करने का आह्वान किया। कहा कि यह धरना किसानों की विभिन्न समस्याओं को उजागर करने के लिए आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें पेपर लीक के गंभीर मुद्दे पर भी आवाज उठाई जाएगी। डीजल, पेट्रोल और रसोई गैस के लगातार बढ़ते दाम एक प्रमुख चिंता का विषय हैं। बिजली के बढ़ते बिल और स्मार्ट मीटर से जुड़ी परेशानियां भी प्रदर्शन के मुख्य बिंदुओं में शामिल हैं। सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे भारी संख्या में पहुंचकर इस प्रदर्शन को सफल बनाएं। यहां महिला सभा की पूर्व जिला अध्यक्ष नसरीन अख्तर, पूर्व सभासद रमेश यादव, महाराज सिंह, धर्म सिंह यादव आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed