फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dhanteras 2022: Dhanteras puja vidhi

Dhanteras 2022: धनतेरस आज, माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करें सहस्त्र पाठ, ये है पूजन का शुभ मुहूर्त

Sat, 22 Oct 2022 06:08 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 22 Oct 2022 06:08 AM IST
सार

पं. गौरव तिवारी ने बताया कि आज के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष महत्व है। भगवान धन्वंतरि की मूर्ति पर अबीर, गुलाल, रोली व अन्य सुगंधित चीजें चढ़ाकर चांदी के बर्तन से खीर का भोग लगाएं। पूर्व दिशा की ओर मुखकर भगवान की पूजा करें।

विज्ञापन
Dhanteras 2022: Dhanteras puja vidhi
Dhanteras 2022 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस शनिवार को है। इस दिन घरों और प्रतिष्ठानों पर माता लक्ष्मी का चालीसा व लक्ष्मी सहत्रनाम पाठ करने से सुख समृद्धि आती है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम सात बजकर तीन मिनट से आठ बजकर 59 मिनट तक है। इसके साथ ही शाम 4:33 बजे से त्रयोदशी लग जाएगी। इसके बाद खरीदारी करना शुभ होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी आचार्य अमरेश मिश्रा ने दी। पं. गौरव तिवारी ने बताया कि आज के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा करने का विशेष महत्व है। भगवान धन्वंतरि की मूर्ति पर अबीर, गुलाल, रोली व अन्य सुगंधित चीजें चढ़ाकर चांदी के बर्तन से खीर का भोग लगाएं। पूर्व दिशा की ओर मुखकर भगवान की पूजा करें।
विज्ञापन


मान्यता है कि इस दिन घर में चांदी व सोने का सामान लाने से लक्ष्मी जी का वास होता है। पं. मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम यम की प्रसन्नता के लिए दीपदान भी किया जा सकता है। धनतेरस के दिन श्री गणेश लक्ष्मी की चांदी या मिट्टी की मूर्ति खरीदें। मूर्ति की जगह गणेश-लक्ष्मी वाला चांदी का सिक्का भी खरीद सकते हैं। घर लाकर इन पर केसर का तिलक कर पूजन करें और लाल व पीले कपड़े में रख दें। दीपावली के दिन इन सिक्कों का पूजन करें और फिर तिजोरी में रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर वृष लग्न में करें घर में पूजा
24 अक्तूबर को दीपावली का पर्व मनाया जाएगा। पं. पीएन द्विवेदी ने बताया कि प्रतिष्ठानों के लिए कुंभ लग्न एक बजकर 59 मिनट से शाम साढ़े तीन बजे तक उत्तम है। घर में पूजन के लिए वृष लग्न शाम छह बजकर 36 मिनट से आठ बजकर 33 मिनट तक श्रेष्ठ है। षष्ठी तिथि का क्षय होने के कारण गोवर्धन पूजा 26 अक्तूबर को मनाई जाएगी। भाई दूज व चित्रगुप्त पूजा 27 अक्तूबर गुरुवार को की जाएगी। 25 अक्तूबर मंगलवार को सूर्य ग्रहण है। ग्रहण का स्पर्श शाम चार बजकर 37 मिनट से पांच बजकर 14 मिनट तक है। मोक्ष पांच बजकर 32 मिनट पर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed