फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DGGI raids on establishments of Sir Pan Masala in Kanpur, documents confiscated, suppliers were also questioned

Raid: डीजीजीआई का सर पान मसाला के प्रतिष्ठानों पर छापा, जब्त किए गए दस्तावेज, सप्लायरों से भी हुई पूछताछ

Wed, 25 May 2022 06:34 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 25 May 2022 06:34 PM IST
सार

महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस लखनऊ की टीमों ने स्वरूप नगर, सिविल लाइंस, नयागंज में मसाला संचालकों पर एक साथ कार्रवाई की। इसके तहत बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए। वहीं, कई सप्लायरों से भी पूछताछ की गई।

विज्ञापन
DGGI raids on establishments of Sir Pan Masala in Kanpur, documents confiscated, suppliers were also questioned
वीआईपी रोड स्थित सर पान मसाला के आवास पर पड़ा छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में महानिदेशालय जीएसटी इंटेलीजेंस डीजीजीआई लखनऊ की टीमों ने बुधवार को सर और 555 ब्रांड पान मसाला संचालक के आवास, कार्यालय, गोदाम के साथ ही माल सप्लाई करने वाले कारोबारियों के यहां कार्रवाई की है। नयागंज के दो बड़े सुपाड़ी कारोबारियों से पूछताछ की। बिलों का मिलान किया। देर शाम तक कार्रवाई चलती रही। बड़े पैमाने पर दस्तावेज जब्त किए गए हैं। 

विज्ञापन

सिविल लाइंस निवासी सर पान मसाला के संचालक ओमप्रकाश डालमिया के यहां डीजीजीआई लखनऊ की टीमें दोपहर में पहुंची। इसके साथ ही स्वरूप नगर स्थित प्रतिष्ठान, नौघड़ा, नयागंज के कार्यालयों पर एक साथ छापा मारा। इसके अलावा माल सप्लाई करने वाले नयागंज के सरदारी लाल भूषण, गणेश गुप्ता नाम के कारोबारियों से पूछताछ की। उनकी ओर से काटे गए बिलों आदि का मिलान किया। 
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि  पान मसाला संचालक पान मसाला के अलावा कई प्रकार के घरेलू उत्पाद भी बनाते हैं। इनका गोवा में प्रॉपर्टी का बहुत बड़ा कारोबार है। शहर की पहली टाउनशिप एनआरआई सिटी में भी इनका बड़ा निवेश है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल से पान मसाला कारोबारी रडार पर
बता दें कि पिछले साल नवंबर में डीजीजीआई ने शहर में एसएनके, शिखर के साथ ही कई बड़े पान मसाला समूह पर कार्रवाई की थी। दिल्ली में पान मसाला कंपनियों को रैपर सप्लाई करने वाली कंपनी पर छापे से डीजीजीआई की टीम को तमाम कंपनियों में माल खपाने की जानकारी मिली थी। डीजीजीआई अहमदाबाद की टीम ने 22 दिसंबर को कंपाउंड कारोबारी पीयूष जैन पर कार्रवाई की थी। इसके कानपुर और कन्नौज स्थित आवास से 197 करोड़ रुपये और 23 किलो के सोने के बिस्कुट बरामद हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed