{"_id":"5d6d78468ebc3e93c95f04d1","slug":"devlopment-akbarpur-news-knp511224338","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन करोड़ से दो और नए कान्हा गोशाला बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन करोड़ से दो और नए कान्हा गोशाला बनेंगे
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में तीन करोड़ की दो और नए कान्हा गोशाला बनेंगे। इसके लिए सिकंदरा और अकबरपुर क्षेत्र में जमीन चिह्नित कर ली गई है। साथ ही नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी देवहूति पांडेय ने दोनों कान्हा गोशाला का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेज दिया है। माना जा रहा है कि शासन की हरी झंडी मिलने के बाद सितंबर के अंत तक नए कान्हा गोशाला का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
जिले में अकबरपुर और शिवली में कान्हा गोशाला है। अकबरपुर के तिवारीपुरवा स्थित कान्हा गोशाला में तीन सौ और शिवली डेढ़ सौ गोवंश रखने की क्षमता है। इसके बावजूद हजारों छुट्टा मवेशी सड़क पर घूम रहे हैं, जो किसानों की फसल बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही हादसों का सबब भी बन रहे हैं। छुट्टा मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए अकबरपुर के नबीपुर और राजपुर रोड सिकंदरा में कान्हा गोशाला बनाई जाएगी। दोनों जगह पर ग्राम समाज की सवा-सवा बीघा जमीन गोशाला के लिए चिन्हित की गई है। दोनों स्थानों पर गोशाला बनाने के लिए डेढ़-डेढ़ करोड़ का प्रस्ताव नगर पंचायत ने तैयार किए हैं। अधिशासी अधिकारी ने दोनों जगह पर कान्हा गोशाला बनाए जाने का प्रस्ताव नगर विकास विभाग को भेजा है। उनका कहना है कि दोनों गोशाला के निर्माण के लिए शासन की 15 दिनों में हरी झंडी मिल जाएगी। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया की जाएगी। सितंबर के अंत तक दोनों गोशालाओं का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। अधिशासी अधिकारी के मुताबिक नई गोशालाएं बनने के बाद किसानों और आम लोगों को छुट्टा मवेशियों से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।