{"_id":"61d9eb474548647f2e6db481","slug":"development-work-of-one-billion-hanged-in-kanpur-dehat-as-soon-as-the-notification-in-the-assembly-elections-akbarpur-news-knp6743204164","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव में अधिसूचना लगते ही कानपुर देहात में लटक गए एक अरब के विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव में अधिसूचना लगते ही कानपुर देहात में लटक गए एक अरब के विकास कार्य
विज्ञापन
चंपतपुर से जैतपुर संपर्क मार्ग का अटका काम। संवाद
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने व आचार संहिता लगने से जनपद में करीब दस विभागों के एक अरब रुपये के स्वीकृत काम शुरू नहीं हो सकेंगे। इसका कारण इन कार्यों का अब तक शुभारंभ नहीं होना है।
इनमें जल जीवन मिशन की 15 पेयजल योजना, निर्माण खंड के सात संपर्क मार्ग, दुर्वाषा ऋषि आश्रम सुंदरीकरण व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के पैतृक गांव परौंख में स्वीकृत 69 परियोजनाओं के काम शामिल हैं।
जल जीवन मिशन की 15 पेयजल योजनाओं को स्वीकृत मिलने के बाद वर्क आर्डर जारी करने व एग्रीमेंट की प्रक्रिया चल रही थी। इससे करीब 60 हजार आबादी को पेयजल पहुंचाया जाना था।
विज्ञापन
जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शीश कुमार ने बताया कि लोक निर्माण विभाग, ग्राम्य विकास, जल निगम, डूडा और नगर पंचायत के अधीन कई कार्यों का मंजूरी के बाद शुभारंभ नहीं हो सका है। अब तक करीब एक अरब के ऐसे कार्यों का ब्योरा विभागों की ओर से मिला है।
अब विधानसभा चुनाव के बाद ही इन कार्यों को शुरू कराया जा सकेगा। राष्ट्रपति के पैतृक गांव परौंख में नाली खड़ंजा और अन्य विकास कार्यों के लिए 4.32 करोड़ रुपये की मंजूरी मिली थी। हालांकि यह काम शुरू नहीं हो सके। इससे 69 परियोजनाओं के कार्य रुक गए हैं।