फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM's statement on Hindu-Muslim unity

हिंदू-मुस्लिम एकता पर Deputy CM का बयान

Thu, 23 Nov 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 03:53 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM's statement on Hindu-Muslim unity
उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा
प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा बुधवार को कानपुर देहात के पुखरायां कस्बे के बैलाही मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।  इस दौरान उन्होने हिंदू-मुस्लिम एकता को लेकर बड़ा बयान दिया।
विज्ञापन

 

 

दिनेश शर्मा ने कहा कि अब सरकार हिंदू-मुस्लिम के बीच दूरियां खत्म करेगी। पहले कुछ लोग कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता। जब मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश मंत्रिमंडल के सदस्य पहुंचे तो अयोध्या में त्रेता युग की तरह दिवाली मनाई गई। 

विज्ञापन



वह बुधवार को कस्बे के बैलाही मैदान में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश के समन्वय से ही विकास होगा। नगर और गांव स्तर पर अच्छे जनप्रतिनिधि चुने जाएंगे तो केंद्र व प्रदेश सरकारों की ओर से दिए जाने वाले धन का दुरुपयोग नहीं होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री का सपना है कि किसान की आमदनी दोगुनी हो, हर बीमार का अच्छा इलाज हो, भारत स्वच्छ हो, नगरों में बेघरों को मकान मिले और नगरपालिका स्मार्ट सिटी बने। भाजपा ने निकाय चुनावों में संकल्पपत्र जारी किया गया है। उन्होंने नगर पालिका पुखरायां से सत्यप्रकाश संखवार और नगर पंचायत अमौराधा से फूलकली संखवार के पक्ष में अपील की।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed