फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy CM Keshav Maurya reached Hardoi

हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम: कार्यकर्ताओं में ऊर्जा, जनप्रतिनिधियों को उम्मीद बंधा गए केशव

Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 16 Sep 2021 11:44 PM IST
सार

डिप्टी सीएम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के जायज काम रुकने नहीं चाहिए।  लोग बड़ी उम्मीद से कार्यकर्ताओं के पास जाते हैं और इसीलिए कार्यकर्ता अधिकारियों के पास।

विज्ञापन
Deputy CM Keshav Maurya reached Hardoi
हरदोई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास के बाद संबोधन में जहां कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने में कसर नहीं छोड़ी, वहीं जनप्रतिनिधियों की लोक निर्माण विभाग से संबंधित लगभग सभी मांगें पूरी कर देने की बात कहकर उम्मीद भी बंधा दी।
विज्ञापन


प्रेक्षागृह में मौजूद लोगों को आंकड़ों के लिहाज से पूर्व की सरकारों और भाजपा की सरकार का अंतर भी डिप्टी सीएम ने समझाया। रसखान प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में डिप्टी सीएम ने कहा कि सोच का अंतर बहुत बड़ा होता है। भाजपा में सबसे बड़ा देश होता है, फिर दल की बारी आती है।
विज्ञापन


दूसरे दलों में व्यक्ति पहले होता है और बाकी सब बाद में। उन्होंने कहा कि जो शिलान्यास भाजपा सरकार कर रही है उसका लोकार्पण भी भाजपा सरकार ही करेगी। शून्य से शिखर तक देश और प्रदेश को पहुंचाने के लिए अथक परिश्रम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने यह भी कहा कि कार्यकर्ताओं के जायज काम रुकने नहीं चाहिए।  लोग बड़ी उम्मीद से कार्यकर्ताओं के पास जाते हैं और इसीलिए कार्यकर्ता अधिकारियों के पास। अधिकारियों को समझ लेना चाहिए कि कार्यकर्ताओं का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं है। भाजपा सरकारें सिर्फ विकास की बात करती हैं और विकास के मुद्दे पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। सूबे के 2017 के पहले के हालात और देश के 2014 के पहले के हालात भी उन्होंने याद दिलाए।

आंझी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का श्रेय दिया रजनी को
डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने जनपद के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि बड़ी बड़ी समस्याएं जो पिछले कई दशक से हल नहीं हो पा रही थीं, वह सब हल हो रही हैं। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में आंझी ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि विधायक रजनी तिवारी कम से कम दस बार इस पुल की स्वीकृति के लिए मिलने आईं। पार्टी के कार्यक्रमों में भी मिलने पर रजनी तिवारी ने इसी ओवरब्रिज की मांग की। रजनी तिवारी की यह मांग पूरी हो गई है। यहां उल्लेखनीय है कि जब इस ओवरब्रिज के निर्माण की घोषणा हुई थी, तो सोशल मीडिया पर इसका श्रेय कुछ लोगों ने  एक सांसद को देने का प्रयास किया था, लेकिन डिप्टी सीएम ने गुरुवार को सब साफ कर दिया।

अर्जुनपुर आकर ही करूंगा शिलान्यास
गर्रा नदी पर अर्जुनपुर में पुल निर्माण की साढ़े चार दशक पुरानी मांग हाल ही में पूरी हुई है। भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्रा ने इस पुल के निर्माण के लिए कटरी के बाशिंदे हमेशा आभारी रहेंगे। बाद में अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की इच्छा है कि अर्जुनपुर चलकर ही पुल का शिलान्यास किया जाए। इसलिए गुरुवार के कार्यक्रमों में इसका शिलान्यास नहीं किया गया है। जल्द ही अर्जुनपुर में ही आकर शिलान्यास करने की बात उन्होंने कही।
 

तीन सौ करोड़ रुपये की घोषणाएं भी कर गए डिप्टी सीएम
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जनप्रतिनिधियों की मांग पर तीन सौ करोड़ रुपये के कार्यों की घोषणा भी कर गए। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र से विधायक आशीष सिंह आशू की मांग पर गंजमुरादाबाद- सराय सुल्तान-दारूकुइयां- नयागांव मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का 49 करोड़ रुपये का प्रस्ताव स्वीकृत कर दिया। साथ ही खैरूद्दीनपुर-बेरियानजीरपुर- लोकईयापुरवा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य भी सहिजना-कुरसठ-बालामऊ मार्ग और भजेहटा-कुरसठ-पहुंतेरा मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण भी स्वीकृत किया।

गोपामऊ विधायक श्याम प्रकाश के प्रस्ताव पर पिहानी-गोपामऊ मार्ग, सांडी विधायक प्रभाष कुमार के प्रस्ताव पर प्रतापनगर-माधौगंज मार्ग की दशा सुधार के प्रस्ताव को भी स्वीकृत किया। शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी के प्रस्ताव पर आंझी-आलमनगर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव स्वीकृत किया गया। सदर विधायक नितिन अग्रवाल के प्रस्ताव पर रद्धेपुरवा-सकतपुर मार्ग का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का प्रस्ताव स्वीकृत हुआ। सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रस्ताव पर शाहाबाद-बेझा-बासितनगर-अनंगपुर पिपरिया मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव भी स्वीकृत किया गया।

नितिन और रजनी के घर भी गए केशव
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन पहुंचे। यहां पार्टी पदाधिकारियों से मुलाकात कर बातचीत की। इसके बाद सदर विधायक नितिन अग्रवाल के वैटगंज स्थित आवास और शाहाबाद विधायक रजनी तिवारी के लखनऊ रोड स्थित आवास पर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed