फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   deputy chief minister keshav prasad maurya in kanpur

इतिहास बनने जा रहीं सपा, बसपा और कांग्रेसः डिप्टी सीएम

Thu, 10 Aug 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 10 Aug 2017 12:48 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister keshav prasad maurya in kanpur
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या
सपा, बसपा और कांग्रेस का खेल अब खत्म होने की ओर है। ये तीनों पार्टियां इतिहास बनने जा रही हैं। आने वाला दौर सिर्फ भाजपा का है। यह बातें उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर के लैंडमार्क होटल में आयोजित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की कार्यशाला के मुख्य अतिथि के रूप में कहीं। उन्होंने कहा कि स्वच्छता के मामले में कानपुर की स्थिति पहले से बेहतर हुई है।
विज्ञापन


कानपुर शहर और बेहतर बनाकर मॉडल सिटी के रूप में विकसित करने पर प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। स्वाइन फ्लू और डेंगू के मामले में डीएम को निर्देशित किया गया है कि वह इसकी रोकथाम और इलाज के लिए पूरी मशीनरी लगा दें। 
विज्ञापन


एंबुलेंस में डीजल-पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबों-किसानों की खुशहाली के लिए काम कर रही है। प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 12 लाख मकानों का निर्माण किया जाएगा। इनमें से 10 लाख मकान ग्रामीण क्षेत्रों और दो लाख शहरी क्षेत्र में बनाए जाएंगे। गड्ढा मुक्त अभियान के बावजूद सड़कों पर गड्ढे होने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि बारिश के दौरान कार्य रुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मित्रों ने जताया रोष
कानपुर सर्किट हाउस में उप मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे शिक्षा मित्रों के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात न होने पर रोष जताया। शिक्षा मित्र संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह ने कहा कि चार घंटे से उप मुख्यमंत्री से मिलने का इंतजार कर रहे थे। अधिकारियों ने मिलवाने का आश्वासन दिया, लेकिन मिलवाया नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed