फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in chitrakoot up

चित्रकूट: केशव प्रसाद मौर्य बोले- बुंदेलखंड में लूट भाजपा सरकार ने रोकी

Mon, 04 Oct 2021 10:38 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Oct 2021 10:38 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार फिर बनी तो किसानों की समस्या दूर की जाएगी। बुंदेलखंड में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहते हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने हर घर नल योजना शुरू की है। अयोध्या से चित्रकूट के लिए बनने वाले फोर लेन मार्ग का प्राक्कलन तैयार किया गया है। 

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya in chitrakoot up
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने चित्रकूट व बांदा की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण, शिलान्यास, प्रस्तावित कार्यों की घोषणा लखनऊ से ही वर्चुअल करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में मची लूट को भाजपा सरकार ने रोका है।
विज्ञापन


सीआईसी कॉलेज में जनसभा को वर्जुअल संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वह बुंदेलखंड की जनता के कर्जदार हैं। हमारी सरकार ने अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करने का कार्य किया है। बांदा व चित्रकूट जिले की जनता पहले व अब की सड़कों को देख रही है।
विज्ञापन


अधूरे पड़े मऊ सेतु के निर्माण कार्य को पूरा करने का कार्य किया। चित्रकूट के निवासियों के लिए रामपथ गमन मार्ग से अयोध्या जाने के लिए सड़क बन रही है। इसी तरह से आगसी घाट पर भी पुल बनाया जा रहा है। जो पर्यटक कौशांबी व प्रयागराज आते है वह चित्रकूट भी दर्शन करने के लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फतेहपुर, बबेरू व प्रयागराज को जोड़ने के लिए पुल व सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। कबरई-वाराणसी बाईपास संपर्क मार्ग को चित्रकूट से जोड़ने की योजना है। जिसकी लागत 430 करोड़ रुपये की घोषणा की है।


भाजपा की सरकार फिर बनी तो किसानों की समस्या दूर की जाएगी। बुंदेलखंड में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान रहते हैं। जिसके लिए प्रधानमंत्री ने हर घर नल योजना शुरू की है। अयोध्या से चित्रकूट के लिए बनने वाले फोर लेन मार्ग का प्राक्कलन तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed