{"_id":"5d8b99618ebc3e93b532c1c6","slug":"deputy-chief-minister-dr-dinesh-sharma-big-statement-against-congress","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने किया बैंकों को खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना, बोले- कांग्रेस ने किया बैंकों को खाली
Wed, 25 Sep 2019 10:27 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 25 Sep 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बुधवार को कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस ने माल्या जैसे लोगों को कर्ज देकर बैंकों को खाली कर दिया। अर्थ व्यवस्था सुधारने के लिए केंद्र सरकार ने बैंकों को 176 करोड़ रुपये दिया है। यूपी की अर्थ व्यवस्था एक ट्रिलियन और आगे देश की व्यवस्था पांच ट्रिलियन होगी। इसके लिए भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मिलकर काम करने की जरूरत है।
झींझक प्रतिनिधि के मुताबिक, कंचौसी स्थित दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और सांसद देवेंद्र सिंह भोले की माता स्व. कनक रानी की पुण्य स्मृति पर प्रबुद्धजन सम्मान एवं छात्र प्रोत्साहन समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता व्यक्ति के पहले गुरु होते हैं। उनकी शिक्षा पर ही व्यक्ति आगे बढ़ता है, जो व्यक्ति माता-पिता की पूजा करते हैं उनकी कभी हार नहीं होती है। कहा कि मेरे पिता व पंडित दीनदयाल जी का सानिध्य रहा है।

कश्मीर के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेई के कश्मीर की आजादी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व अमित शाह ने पूरा किया है। कश्मीर भारत का राज्य होने के बाद भी अगर वहां की लड़की भारत के किसी दूसरे राज्य के लड़के से विवाह करती थी, तो उसकी कश्मीर की नागरिकता खत्म हो जाती थी। अगर पाकिस्तान के लड़के से विवाह करती थी, तो पाकिस्तान के लड़के को भी कश्मीर की मान्यता मिल जाती थी। कश्मीर से धारा 370 खत्म होने के बाद अब ऐसा नहीं होगा।
उप मुख्यमंत्री ने किया पौधरोपण
कंचौसी के दर्शन सिंह स्मृति महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा करीब 53 मिनट देरी से पहुंचे। उपमुख्यमंत्री को दोपहर एक बजे कार्यक्रम में आना था। उनका हैलीकॉप्टर दोपहर 1:53 बजे हैलीपैड पर उतरा। वहां सांसद देवेंद्र सिंह भोले, डीएम राकेश सिंह, एसपी अनुराग वत्स ने स्वागत किया। हैलीपैड के पास पुलिस कर्मियों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद उप मुख्यमंत्री दर्शन सिंह महाविद्यालय पहुंचे। वहां सांसद भोले के पिता दिवंगत दर्शन सिंह व माता कनक रानी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उपमुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री कमलरानी वरुण, राज्यमंत्री लाखन सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल देव अग्निहोत्री और सांसद भोले ने एक-एक मौलश्री का पौधा रोपित किया।
नहीं प्लास्टिक का हुआ प्रयोग
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की प्लास्टिक के खिलाफ जारी मुहिम का असर सांसद भोले की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में नजर आया। कार्यक्रम के दौरान मंच पर पानी की बोतल की जगह थर्मस में पानी रखा गया था। प्लास्टिक नहीं कांच के गिलास अतिथियों के सामने रखे गए थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्लास में ही पानी की व्यवस्था की गई थी।