फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deploy staff in every department to improve IGRS rankings.

Kanpur News: आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के लिए प्रत्येक विभाग में लगाएं स्टाफ

Tue, 29 Sep 2026 02:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Deploy staff in every department to improve IGRS rankings.
कानपुर। कार्यालयों में कामकाज और जनशिकायतों के निस्तारण की हकीकत परखने के लिए जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने सोमवार को विकास भवन का निरीक्षण किया। दोपहर 12.20 बजे पहुंचे डीएम ने सबसे पहले डीआरडीए कार्यालय का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रथम तल स्थित पंचायती राज, कृषि, अर्थ एवं सांख्यिकी, उद्यान, डूडा और जिला कार्यक्रम विभाग का जायजा लिया। आईजीआरएस की स्थिति और विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। आईजीआरएस रैंकिंग सुधारने के लिए प्रत्येक विभाग में स्टाफ लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग में अधिकारी-कर्मचारियों के एक साथ बैठने की व्यवस्था करने को कहा, ताकि कामकाज व्यवस्थित और पारदर्शी हो तथा जनसमस्याओं का प्रभावी निस्तारण हो सके। उन्होंने समय से उपस्थिति, स्वच्छता और अभिलेख सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने और लंबित प्रकरण तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने को कहा। अनावश्यक लंबित मामलों में जिम्मेदारी तय करने तथा नियमित समीक्षा से निगरानी के निर्देश दिए। निरीक्षण में सीडीओ अभिनव जे जैन, परियोजना निदेशक आलोक कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed