फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dental College student committed suicide

डेंटल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, साल 2018 में ही लिख डाला था ये सुसाइड नोट

Wed, 27 Mar 2019 08:45 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 27 Mar 2019 08:45 PM IST
विज्ञापन
Dental College student committed suicide
डेमो
कानपुर में कल्याणपुर के लखनपुर स्थित रामा डेंटल कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्र अभिषेक द्विवेदी (22) ने मंगलवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। उसका शव कमरे में चादर के सहारे पंखे से लटका मिला। 
विज्ञापन


मूलरूप से औरैया के गोविंदनगर निवासी अभिषेक एयरफोर्स से रिटायर्ड फ्लाइंग ऑफिसर प्रेम नारायण का इकलौता बेटा था। वह लखनपुर में किराये के कमरे में रहकर पढ़ाई कर रहा था। पिता प्रेम नारायण ने बताया कि होली की छुट्टी के बाद सोमवार को ही बेटा कॉलेज लौटा था।
विज्ञापन


बुधवार सुबह अभिषेक की मां पुष्पा ने हालचाल लेने को उसे कई बार फोन किया पर मोबाइल नहीं उठा। इसके बाद उन्होंने बेटे के दोस्त विकास से संपर्क किया। विकास के कमरे में पहुंचने पर उन्हें घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आखिरी बार मां से फोन पर की थी बात 

पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर छानबीन की तो एक डायरी में 22 दिसंबर 2018 को लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला। थाना प्रभारी अश्विनी पांडेय के मुताबिक, सुसाइड नोट में छात्र ने किसी महिला मित्र से नाराज होकर जान देने की बात लिखी है। साथ ही जिन लोगों से रुपये उधार लिए थे, उनका भी जिक्र है। हालांकि, आत्महत्या करने से पहले का कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है। छानबीन की जा रही है।

प्रेम नारायण ने बताया कि मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे बेटे ने मां को फोन किया था। मां का हालचाल पूछने के बाद उनके बारे में भी जानकारी ली। उस वक्त वह टीवी देख रहे थे। बताया था कि गंगा मेले पर सभी दोस्त रंग खेलने गए हैं, लेकिन वह नहीं गया। वह सुबह से ही कमरे में है। करीब दस मिनट तक मां से बात की। इसके बाद फिर कॉल करने की बात कह फोन काट दिया लेकिन फिर फोन नहीं किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed