फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dense clouds extended pollution in Kanpur, haze remained throughout day, clouds will remain for 48 hours

कानपुर की हवा हुई जहरीली: बादलों ने घटाया पारा, बढ़ाया प्रदूषण, पूरे दिन रही धुंध, 48 घंटे तक रहेंगे बादल

Mon, 08 Nov 2021 09:19 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Nov 2021 09:19 AM IST
सार

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक कहीं अधिक कहीं कम मात्रा में अभी बादल रहने की संभावना है। इसके बाद पहाड़ों से चलने वाली हवाओं की वजह से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर चल सकती है।

विज्ञापन
Dense clouds extended pollution in Kanpur, haze remained throughout day, clouds will remain for 48 hours
कानपुर का मौसम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में अचानक खराब हुए मौसम की वजह से दिन का पारा तो नीचे आया लेकिन प्रदूषण की मात्रा में बढ़ोतरी दर्ज की गई। पूरे दिन प्रदूषण भरी धुंध छायी रही। अधिकतम तापमान दो डिग्री घटकर 27 डिग्री सेल्सियस और प्रदूषण की मात्रा 26 एक्यूआई बढ़कर 434 पर पहुंच गई।
विज्ञापन


जबकि पूरे महानगर की औसत प्रदूषण की मात्रा 374 एक्यूआई रही। इस बीच मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे तक कहीं अधिक कहीं कम मात्रा में अभी बादल रहने की संभावना है। इसके बाद पहाड़ों से चलने वाली हवाओं की वजह से मैदानी क्षेत्रों में शीत लहर चल सकती है।
विज्ञापन


जिससे दिन और रात के तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार घने बादलों की वजह से दिन में सूरज नहीं निकला, इससे पारा घट गया। जबकि बादल रहने से और नमी बढ़ने से प्रदूषित कणों के एक स्थान पर एकत्र होने से एक्यूआई में बढ़ोतरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे दिन इसलिए छायी रही धुंध
रविवार को इस महीने पहली बार अचानक छाए बादलों की वजह से जमीन से उठने वाला धुआं और धूल भी बादलों के नीचे जाकर एक परत के रूप में जमा हो गया। जिसकी वजह से पूरे दिन वातावरण में धुंध जैसी स्थिति बनी रही। 

इस तरह रहा शहर का एक्यूआई
नेहरू नगर-434, किदवई नगर 358, एनएसआई कल्याणपुर 351, आईआईटी क्षेत्र 387

अधिकतम तापमान 27 डिग्री, न्यूनतम पारा 13.8 डिग्री, हवा की रफ्तार 3 किमी प्रति घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed