फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dengue patients are not decreasing due to increasing cold

कानपुर: ठंड बढ़ने से घट नहीं रहे डेंगू के रोगी, वायरस ने अपना स्टैंड कर लिया है चेंज

Mon, 09 Dec 2019 11:45 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 09 Dec 2019 11:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue patients are not decreasing due to increasing cold
डेंगू से अस्पताल फुल - फोटो : अमर उजाला
आरोग्यधाम के बैनर तले आयोजित निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर में डेंगू के लक्षणों वाले रोगियों की भरमार रही। अस्थमा, वायरल डायरिया, निमोनिया के रोगी शिविर में स्वास्थ्य परीक्षण कराने आए। शिविर सुबह आठ बजे से 11 बजे तक चला। सैकड़ों रोगियों को मुफ्त दवा दी गई, जो रोगी रह गए, उन्हें ग्वालटोली स्थित आरोग्यधाम क्लीनिक बुलाया गया। 
विज्ञापन


डॉ. हेमंत मोहन और डॉ. आरती मोहन की टीम ने रोगियों की जांच की। डॉ. मोहन ने बताया कि ठंड बढ़ने के बावजूद डेंगू के रोगी घट नहीं रहे हैं। शिविर में बहुत से डेंगू के ऐसे रोगी मिले जो ठीक होकर घर आ गए थे, लेकिन जैसे ही दवा बंद की, फिर डेंगू जैसे लक्षण उभरने लगे।
विज्ञापन


जिन-जिन लोगों ने एंटीबायोटिक के साथ दर्द की दवाइयां खाईं हैं उनका वायरस उस समय कमजोर हो गया था लेकिन अस्पताल से छुट्टी होने के बाद मरीज घर आए तो उनमें मुंह में कड़वापन, भूख न लगना, कमजोरी लगना बीपी लो, उलझन घबराहट बेचैनी की शिकायतें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरस ने अपना स्टैंड चेंज कर लिया है जिसकी वजह से यह फिर से अग्रेसिव व सक्त्रिस्य हो गया है। सर्दी में रक्त गाढ़ा होता है तो वायरस ने दिल दिमाग व हार्ट पर अटैक शुरू कर दिया है। रोगियों के गुर्दों और लिवर पर भी रोग का दुष्प्रभाव रहा है। शिविर में वायरल निमोनिया के भी 85 रोगी आए। प्रदूषण के कारण सांस फूलने के रोगियों की संख्या 250 रही। शिविर में विधायक अमिताभ वाजपेयी, पूर्व विधायक सतीश निगम, पार्षद संजय यादव, जगत पांडेय, राकेश कुमार आदि रहे।


आज से चलेगा विशेष अभियान
सीएमओ डॉ. अशोक शुक्ला ने बताया कि वार्ड स्तर पर सोमवार से अभियान चलेगा। अभियान के दौरान लार्वा मारने वाली दवा का छिड़काव किया जाएगा। इसके साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के संबंध में जागरुक किया जाएगा। गुरुवार को सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी ने सीएमओ कार्यालय पर डेंगू के प्रकोप के मद्देनजर प्रदर्शन किया था। इस पर सीएमओ ने वाजपेयी को पत्र भेजकर डेंगू के खिलाफ सोमवार से अभियान चलाने के संबंध में अवगत कराया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed