Dengue in Kanpur: डेंगू के 50 नए मरीज मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 156, सीएचसी-पीएचसी स्तर पर अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को डेंगू के 50 नए संक्रमित मिले हैं। सीएमओ ने बताया कि शहर में डेंगू के सक्रिय मरीज 156 हैं। इन मरीजों का हैलट, उर्सला के साथ ही निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। सीएचसी, पीएचसी स्तर पर अलर्ट कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल और उर्सला की जांच में 50 और मरीजों में डेंगू होने की पुष्टि हुई हैं। इन दोनों लैब में 291 मरीजों की जांच हुई। उर्सला की लैब में डेंगू जैसे लक्षणों वाले बुखार के 191 मरीजों के नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 39 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
इनमें से 34 मरीज शहर के विभिन्न मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों के हैं, जबकि पांच मरीज दूसरे जिलों के हैं। इसी तरह जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की माइक्रोबायोलॉजी लैब में बुखार के 100 मरीजों के नमूनों की जांच हुई, इनमें से 11 मरीजों को डेंगू होने का पता चला।
इन मरीजों में से सात औरैया जिले के हैं। इस प्रकार डेंगू के 50 नए रोगियों में से 38 नगर के और शेष 12 दूसरे जिलों के निवासी हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन के अनुसार नगर में डेंगू के सक्रिय मरीज 156 हैं। इन मरीजों का हैलट, उर्सला के साथ ही निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
सीएचसी, पीएचसी स्तर पर अलर्ट कर दिया गया है। वहां बुखार के जिन मरीजों में डेंगू जैसे लक्षण होंगे या डेंगू की आशंका होगी, उनकी जांच उर्सला या मेडिकल कालेज माइक्रोबायोलॉजी लैब में कराई जाएगी।
यहां डेंगू के मरीज
सूटरगंज, सिविललाइंस, बाबूपुरवा, रतनपुर, शिवकटरा, हरजेंदरनगर, नानकारी, पोखरपुर, सफीपुर, संजीवनगर, राजीवनगर, कौशलपुरी, रेलवे कालोननी, तेजाब मिल कैंपस, अहिरवां, शिवराजपुर, कल्याणपुर, सनिगवां, पाली, सरसौल, घाटमपुर, सलेमपुर आदि।