Dengue in Kanpur: 14 नए संक्रमित मिले, 20 की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, सीएमओ ने दिए ये निर्देश
उत्तर प्रदेश के कानपुर में डेंगू की रफ्तार लगातार बढ़ रही है। शनिवार को डेंगू के 14 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 20 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बता दें कि ग्रामीण इलाकों के आठ और नगरीय क्षेत्र के छह नए रोगी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में डेंगू संक्रमण का फैलाव जारी है। शनिवार को शहर की विभिन्न लैबों से 20 रोगियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। इनमें चार दूसरे जिलों के हैं। शहर में 14 नए रोगी मिले हैं। दो रोगियों की दोबारा जांच हुई है। नगर में इस समय डेंगू के 46 एक्टिव केस हैं।
विभिन्न अस्पतालों में इनका इलाज चल रहा है। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने सभी नर्सिंग होमों को निर्देश दिए हैं कि जिस भी रोगी की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आती है, उसका सैंपल उर्सला या मेडिकल कॉलेज भेजें। सैंपल की निशुल्क जांच होगी। इसके अलावा रोगी भी अपना सैंपल सीधे उर्सला और मेडिकल कॉलेज को भिजवा सकते हैं।
जिन 14 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनमें आठ रोगी ग्रामीण क्षेत्रों के हैं और छह नगरीय क्षेत्रों के हैं। डेंगू का संक्रमण का फैलाव गांवों की तरफ बढ़ रहा है। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने जिन आठ लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट दी है।
उनमें कल्याणपुर की प्रभा (21), चुन्नीगंज के मो. एखलत (6), गोविंदनगर के ओम (14), हाजीपुर के दुर्गेश सिंह (18), कल्याणपुर के दिव्यांश (28), सपना (20) संजीव (39) और ममता (40) हैं। उर्सला ने आठ संक्रमित की रिपोर्ट दी है।
इनमें एसपीएम हॉस्पिटल के अभय कुमार, लालबंगला की आकर्षी (7), उर्सला के कुनाल शाह (23), पटकापुर के सूरज (20), कल्याणपुर के आदर्श त्रिपाठी (6), कश्यपनगर, कल्याणपुर की सुरभि (19), लोको रेलवे कालोनी की लता (34) और दबौली के कृष्णा माणिक (28) हैं।
इनमें दो की रिपीट जांच हुई है। नगर में जनवरी से अब तक कुल डेंगू संक्रमितों की संख्या 132 हो गई है। इनमें 117 नगरीय क्षेत्रों के और 15 ग्रामीण इलाकों के हैं। बता दें कि नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभियान चला रही हैं। दिन में एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। शाम को फॉगिंग हो रही है।