फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dengue cases in Kanpur: First dengue death in Kanpur

Dengue cases In Kanpur: कानपुर में डेंगू से पहली मौत, अब तक 72 संक्रमित मिले, 10 एक्टिव केस

Tue, 18 Oct 2022 10:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 18 Oct 2022 10:42 AM IST
सार

जनवरी से अब तक कानपुर में 72 रोगी डेंगू संक्रमित मिले हैं। इस वक्त 10 एक्टिव केस हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के बाद डेंगू के संक्रमण का फैलाव तेज हो गया है। सबसे अधिक डेंगू पॉजिटिव नगरीय क्षेत्रों में मिले हैं। 72 रोगियों में 62 संक्रमित नगरीय क्षेत्र के हैं। 10 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के हैं।

विज्ञापन
Dengue cases in Kanpur: First dengue death in Kanpur
हृदया मदनानी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

डेंगू से कानपुर में पहली मौत हुई है। सिंधी कॉलोनी की रहने वाली हृदया मदनानी (16) की रविवार को मौत हो गई। निजी पैथोलॉजी से उनकी रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई थी। इसके साथ ही उन्हें लिवर की बीमारी भी थी। वहीं, उर्सला की लैब से सात रोगियों की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन


इनमें एक रोगी नगर का है तथा तीन रोगी उन्नाव, एक रोगी फतेहपुर, एक रोगी औरैया और एक रोगी कबरई (महोबा) का है। इस साल अब तक 72 रोगी डेंगू संक्रमित मिले हैं। डेंगू के 10 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू और स्वाइन फ्लू को लेकर निजी अस्पतालों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही हैलट, उर्सला और कांशीराम अस्पताल में डेंगू रोगियों के लिए बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. आलोक रंजन ने बताया कि निजी पैथोलॉजी ने अभी हृदया की रिपोर्ट भेजी नहीं है। इस संबंध में पूरा ब्योरा लेंगे। जनवरी से अब तक 72 रोगी डेंगू संक्रमित मिले हैं। इस वक्त 10 एक्टिव केस हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश के बाद डेंगू के संक्रमण का फैलाव तेज हो गया है। सबसे अधिक डेंगू पॉजिटिव नगरीय क्षेत्रों में मिले हैं। 72 रोगियों में 62 संक्रमित नगरीय क्षेत्र के हैं। 10 संक्रमित ग्रामीण क्षेत्र के हैं। जिन क्षेत्रों में डेंगू संक्रमित मिले हैं, वहां दवा का छिड़काव कराया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed