फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Demolition by entering the house, firing ten rounds

घर में घुसकर तोड़फोड़, दस राउंड फायरिंग

Sat, 11 Sep 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
Demolition by entering the house, firing ten rounds
कानपुर देहात। रनियां में गुरुवार शाम एक भिखारी के रुपये मांगने पर दो पड़ोसियों में मामूली कहासुनी हो गई। देर रात एक पक्ष की ओर से बोलेरो व बाइकों पर पहुंचे युवकों ने दूसरे पक्ष के घर में घुसकर सामान तोड़फोड़ दिया। इस दौरान करीब दस राउंड हवाई फायरिंग की गई। ताबड़तोड़ गोलियां चलने से मोहल्ले के लोग डर गए। पुलिस ने एक नामजद समेत दस लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

रनियां कस्बे के चिटिकपुर में जर्नादन सिंह का मकान है। यहां कई किरायेदार रहते है। इसी मकान में बगल में जमशीदा पत्नी नसीम अहमद का मकान है। गुरुवार की शाम भीख मांगने वाली महिला पहुंची और एक किरायेदार से दस रुपये मांगे। इसी बीच एक युवक ने टिप्पणी कर दी तो विवाद शुरू हो गया। हालांकि कुछ देर बाद दोनों पक्ष शांत हो गए।
विज्ञापन

देर रात बोलेरो व बाइक से लाठी डंडे व तमंचे लेकर पहुंचे युवकों ने जमशीदा के मकान में घुसकर तोड़फोड़ की। इसके साथ ही युवकों ने करीब दस राउंड हवाई फायर किए। इसके बाद सभी फरार हो गए। हवाई फायरिंग व तोड़फोड़ करने का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मकान मालिक को हिरासत में ले लिया। जमशीदा ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। अकबरपुर कोतवाल तुलसीराम पांडेय ने बताया कि तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

शाम को मामूली विवाद के बाद देर रात एक पक्ष की ओर से दूसरे के घर में घुसकर तोड़फोड़ की गई। इस दौरान कई राउंड हवाई फायरिंग की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान कराई जा रही है। सभी आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश कोतवाल को दिए हैं।
- घनश्याम चौरसिया, एएसपी कानपुर देहात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed