{"_id":"617054d00d9a62615e6539ca","slug":"delhi-police-vehicle-carrying-a-robbery-accused-hit-by-suv-car-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: डकैती के आरोपी को ले जा रही दिल्ली पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार, एसयूवी ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: डकैती के आरोपी को ले जा रही दिल्ली पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार, एसयूवी ने मारी टक्कर
Wed, 20 Oct 2021 11:11 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
माई सिटी रिपोर्टर, कानपुर
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 20 Oct 2021 11:11 PM IST
सार
कानपुर के कोहना में केएफसी तिराहे के पास दिल्ली पुलिस की गाड़ी को पीछे से एसयूवी ने टक्कर मार दी। कार में लाखों रुपये की डकैती का आरोपी कामरान मौजूद था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोहना में केएफसी तिराहे के पास मंगलवार देर रात दिल्ली पुलिस की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। पीछे से एसयूवी ने टक्कर मार दी। पुलिस की गाड़ी में मौजूद आरोपी व दो सिपाही हादसे में मामूली रूप से घायल हो गए। प्राथमिकी उपचार के बाद कुछ ही घंटे बाद पुलिस आरोपी को लेकर दिल्ली रवाना हो गई।
विज्ञापन
एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि दिल्ली के कोतवाली थाना क्षेत्र में लाखों रुपये की डकैती की वारदात हुई थी। केस में गंगाघाट शुक्लागंज निवासी समीर उर्फ कामरान आरोपी है। वह काफी समय से वांछित था। दिल्ली पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस की और मंगलवार रात दबोच लिया। जब वह उसे इनोवा से से जा रहे थे तब वीआईपी रोड पर एसयूवी कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में आरोपी समीर, सिपाही अमित व गिरिराज मामूली रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने एसयूवी चालक केशवपुरम निवासी आशीष निगम को हिरासत में ले लिया। गाड़ी सीज कर दी। एसीपी ने बताया कि दो पुलिसकर्मी व एक आरोपी केवल चुटहिल हुए थे। दूसरी कार से उनको रवाना कर दिया गया था।
विज्ञापन