फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Delhi-Bangalore air ticket fare hiked three times

सफर हुआ महंगा: हवाई टिकट ने भरी उड़ान, दिल्ली-बेंगलुरु का किराया तीन गुना

Sun, 30 Oct 2022 03:14 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Oct 2022 03:14 PM IST
विज्ञापन
Delhi-Bangalore air ticket fare hiked three times
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
दिवाली मनाकर काम पर वापसी करने वालों की भीड़ बढ़ने का विमान कंपनियां भी फायदा उठा रही हैं। मूल किराये से तीन गुना से ज्यादा वसूला जा रहा है। इसमें स्पाइसजेट और इंडिगो दोनों कंपनियां शामिल हैं। दिल्ली और बंगलूरू जाने का किराया तीन गुना और मुंबई का दो गुना महंगा हो गया है। इन शहरों से कानपुर आने का किराया कम है क्योंकि वहां से आने वाले यात्रियों की संख्या कम है।
विज्ञापन


किराया तय करने के अपने मापदंड होने से इन दिनों हवाई जहाज से सफर करने वाले खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। एक नवंबर से किराया कम होना शुरू होगा। वहीं, ट्रेनों में बिहार रूट की ट्रेनों में दो नवंबर तक मारामारी है। झकरकटी बस अड्डे पर दिल्ली, आगरा, झांसी जाने वाली बसों में भीड़ अधिक चल रही है।
विज्ञापन

ये है किराये का अंतर
- 30 अक्तूबर को स्पाइसजेट केे विमान से दिल्ली जाने का किराया 7586 रुपये है। आम दिनों में 2988 रुपये होता है। खास बात यह है कि 30 अक्तूबर को दिल्ली से कानपुर का किराया 2464 रुपये है। एक नवंबर को यह किराया बढ़कर 4358 रुपये हो गया है।
- इंडिगो की फ्लाइट से 30 अक्तूबर को मुंबई का किराया 10840 रुपये है। यह आम दिनों में 5978 रुपये होता है। इसी दिन वापसी करने का किराया 7308 रुपये है, जो आम दिनों में 5943 रुपये हो जाता है। 
- स्पाइसजेट से 30 अक्तूबर को मुंबई जाने का टिकट 10913 रुपये का है। इसका आम दिनों में टिकट 5977 रुपये होता है। मुंबई से कानपुर आने का किराया 7308 रुपये है, जो आम दिनों में 5942 रुपये होता है।
- इंडिगो की फ्लाइट से 30 अक्तूबर को बंगलूरू का टिकट 13785 रुपये का है। जबकि आम दिनों में 3878 रुपये का होता है। 30 अक्तूबर को बंगलूरू से आने का टिकट 8930 रुपये में बुक होगा। जो आम दिनों में 3800 रुपये का मिलता है।

दिल्ली-बिहार-मुंबई रूट की ट्रेनों में तीन नवंबर तक सीटें नहीं
दिवाली बाद दिल्ली, मुंबई जाने वाली ट्रेनों में मारामारी है। कानपुर होकर दिल्ली जाने वाली कालका मेल, महानंदा, श्रमशक्ति, कानपुर शताब्दी, स्वर्ण शताब्दी, पूर्वा, पटना राजधानी, डिब्रूगढ़ राजधानी, प्रयागराज एक्सप्रेस के किसी भी कोच में 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक सीटें नहीं हैं। तत्काल कोटा भी बमुश्किल मिल रहा है। शनिवार को मुंबई की तत्काल टिकट रावतपुर और कल्याणपुर स्टेशनों पर 45 सेकेंड से एक मिनट में फुल हो गई। शनिवार दोपहर पौने एक बजे कोलकाता जाने वाली कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस के प्लेटफार्म नंबर नौ पर आने के बाद अफरातफरी का माहौल हो गया। कोच में घुसने के लिए लोग एक दूसरे पर चढ़ गए। महानंदा एक्सप्रेस, कालका मेल के जनरल और स्लीपर कोच में भी मारामारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed