कानपुर से दिल्ली हवाई यात्रा: पहले दिन की फ्लाइट का समय बदला, सवा तीन बजे उड़ेगा जहाज
- उद्घाटन समारोह की वजह से पहले दिन बदला गया है समय
- बाकी दिनों के लिए दिल्ली की फ्लाइट दोपहर 1.35 बजे
- केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी आएंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इस वजह से दिल्ली पहुंचने में भी निर्धारित समय (2.15 बजे) से ज्यादा वक्त लगेगा। जहाज दिल्ली करीब साढ़े चार बजे पहुंचेगा। पहले दिन यात्रियों को एक घंटा पहले एयरपोर्ट पहुंचने को कहा गया है। बाकी दिनों में यहां से जहाज उड़ने का समय दिन में 1 बजकर 35 मिनट रहेगा।
स्पाइस जेट प्रबंधन की तरफ से कहा गया है कि हवाई यात्रा का उद्घाटन भव्य तरीके से चकेरी एयरपोर्ट से किया जाएगा। यात्रियों से प्रमुख अतिथियों का परिचय भी कराया जाएगा। इसमें काफी समय लग सकता है। इस वजह से पहले दिन की फ्लाइट सवा तीन बजे जाएगी।
स्पाइस जेट के विमान से दिल्ली से केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु और सांसद डा. मुरली मनोहर जोशी भी आ सकते हैं। विमान में दोनों के लिए सीट रिजर्व कर दी गई हैं। संभव हुआ तो दोनों लोग इसी विमान से यात्रियों के साथ वापस दिल्ली जा सकते हैं। हवाई सेवा शुरू करने संबंधी तैयारियाें का जायजा लेने के लिए कंपनी के प्रबंध निदेशक अजय सिंह दो घंटे पहले एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे।