{"_id":"60e314618ebc3e726369da7d","slug":"defense-minister-visit-to-kanpur-rajnath-singh-gave-a-big-statement-in-the-conversion-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षा मंत्री का कानपुर दौरा: धर्मांतरण मामले में राजनाथ सख्त, बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षा मंत्री का कानपुर दौरा: धर्मांतरण मामले में राजनाथ सख्त, बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा
Mon, 05 Jul 2021 07:51 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 05 Jul 2021 07:51 PM IST
सार
राजनाथ सिंह ने कहा कि साजिश के तहत चल रहे धर्मांतरण पर सरकार की निगाह है। जहां से भी ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं, सरकार उस पर लगातार एक्शन ले रही है।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने धर्मांतरण मामले में सख्त एतराज जताया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी जाति या धर्म से जुड़े लोगों का नाम सामने आता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रक्षा मंत्री सोमवार को कानपुर के श्याम नगर स्थित हरिहर धाम में अपनी गुरु माता मिथिलेश द्विवेदी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करने आए थे। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत चल रहे धर्मांतरण पर सरकार की निगाह है। जहां से भी ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं, सरकार उस पर लगातार एक्शन ले रही है।
पाकिस्तान से किए जा रहे ड्रोन हमले के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश पूरी तरह से सुरक्षित है। किसी तरह से कोई खतरा नहीं है। सीमाओं पर हमारे जवान किसी भी मुकाबले के लिए तैयार हैं। एक दिन पहले गाजियाबाद में आयोजित राष्ट्रीय मुस्लिम मंच के कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक मोहन भागवत के ‘हिंदू-मुस्लिम का एक ही डीएनए’ के बयान पर राजनाथ सिंह ने कहा कि इंसान और इंसानियत ही भाजपा की राजनीति का आधार है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में सत्ता और पार्टी के बीच पिछले दिनों उठे परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने कहा कि यहां सब ठीक है। योगी आदित्यनाथ सर्वमान्य मुख्यमंत्री हैं, इसमें किसी तरह का सवाल उठाने वाली बात नहीं है। विपक्षी पार्टियाें के पास कुछ करने और कहने को नहीं है, इसलिए वे सिर्फ अफवाह फैलाती रहती हैं।