फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deepak Pandey martyr in Mi 17 Aircraft Fighter Plane Crash

जम्मू-कश्मीर में एमआई-17 क्रैश, कानपुर का लाल शहीद

Thu, 28 Feb 2019 10:39 AM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 28 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
Deepak Pandey martyr in Mi 17 Aircraft Fighter Plane Crash
एमआई-17 फाइटर विमान क्रैश में कानपुर का लाल शहीद
जम्मू कश्मीर के बड़गाम में भारतीय वायु सेना का विमान एमआई-17 क्रैश हो गया। इस दुर्घटना में कानपुर निवासी कारपोरल दीपक पांडेय की जान चली गई। यह खबर मिलते ही कानपुर में मातम का माहौल छा गया। इस हादसे में जान गंवाने वाले दीपक पांडेय के परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा है। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना ने दीपक पांडेय के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया।
विज्ञापन


आपको बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले कारपोरल दीपक पांडेय कानपुर के चकेरी के मंगला विहार में रहते थे। उनके पिता राम प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे श्रीनगर एयरबेस से फोन आया। फोन पर उन्हें बताया गया कि प्लेन क्रैश में उनके बेटे दीपक पांडेय की जान चली गई है। 
विज्ञापन


इस खबर को सुनते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि दीपक पांच साल पहले ही वायु सेना में शामिल हुए थे। उनकी तैनाती श्रीनगर एयरबेस में थी। जिलाधिकारी विजय विश्वास पंत, कैबिनेट मंत्री ने घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed