{"_id":"5bfa6267bdec2241a64472ce","slug":"deep-boring-started-on-the-signal-of-petroleum-products","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कानपुर देहात में पेट्रोलियम पदार्थ के भंडार मिलने के संकेत, ओएनजीसी ने शुरू की जांच प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कानपुर देहात में पेट्रोलियम पदार्थ के भंडार मिलने के संकेत, ओएनजीसी ने शुरू की जांच प्रक्रिया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Nov 2018 02:21 PM IST
सार
- कानपुर देहात के सिकंदरा के जटियापुर गांव आई ओएनजीसी टीम
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में पेट्रोलियम पदार्थ मिलने के संकेत पर शनिवार को ओएनजीसी की टीम ने क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने 15 किलोमीटर क्षेत्र को कवर कर गहरी बोरिंग का कार्य शुरू कर दिया है। परीक्षण के बाद नमूने जांच को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
सिकंदरा क्षेत्र के जटियापुर गांव के आसपास पेट्रोलियम पदार्थ होने की आशंका पर एक पखवाड़ा पूर्व ओएनजीसी की टीम ने क्षेत्र का हवाई सर्वे किया था। शनिवार को ओएनजीसी की टीम गांव पहुंची। गांव से 15 किलोमीटर के दायरे में 15 स्थानों पर बोरिंग कर नमूने संकलित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
टीम के सुपरवाइजर राजू व राकेश ने बताया कि 110 फीट बोरिंग कर बम ब्लास्ट कराया जाएगा। जिसके बाद नमूने एकत्र कर पेट्रोलियम मंत्रालय को भेजे जाएंगे।