फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of two sisters due to wall collapsed

दर्दनाकः फतेहपुर में कच्ची दीवार गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार, 2 बहनों की मौत

Mon, 08 Oct 2018 11:27 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 08 Oct 2018 11:27 PM IST
विज्ञापन
Death of two sisters due to wall collapsed
डेमो पिक

यूपी के फतेहपुर जिले में किशनपुर थाना क्षेत्र के अफजलपुर गढ़ा गांव में रविवार की रात कच्ची दीवार ढहने से मलबे में पूरा परिवार दब गया। हादसे में दो बहनों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने माता, पिता और दो भाइयों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


गांव निवासी रामशिरोमणि (45), उनकी पत्नी सुदेवी (42), बेटा ओम नारायण (18), देव नारायण (16), बेटी मीरा (13) और रुक्मिणी (3) रविवार की शाम खाना खाने के बाद आंगन में लेटे थे। रात लगभग नौ बजे मकान के पश्चिमी छोर की कच्ची दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में पूरा परिवार दब गया।
विज्ञापन


दीवार गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पहुंचे। ग्रामीणों ने मशक्कत कर परिवार को मलबे से निकाला। तब तक मीरा की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी हरदों पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टरों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में सोमवार सुबह करीब 10 बजे रुक्मिणी ने भी दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed