फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of shopkeeper due to electric current

करंट से दुकानदार की मौत, सड़क पर लगाया जाम, पुलिस ने डायवर्ट किया रूट

Sun, 12 Aug 2018 12:25 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 12 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
Death of shopkeeper due to electric current
करंट से दुकानदार की मौत पर बवाल - फोटो : अमर उजाला
कानपुरः बजरिया में शनिवार को केस्को के एक सी टाइप पैनल बॉक्स में उतरे करंट से दुकानदार सुरेश सोनकर (50) की मौत के बाद जमकर बवाल हुआ। पैनल बॉक्स हटाने और मुआवजे की मांग पर लोगों ने बकरमंडी ढाल पर शव रखकर जाम लगा दिया। पथराव कर दुकानें बंद करा दीं। कई पैनल बॉक्स तोड़ डाले। पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को खदेड़ा तो तीन घंटे तक लगा जाम खुल पाया। इस मामले में केस्को के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



कर्नलगंज, बजरिया निवासी सुरेश सोनकर की घर के बाहर परचून की दुकान है। दुकान के बगल में अंडर ग्राउंड केबिल का सी टाइप पैनल बॉक्स लगा है। भाई कल्लू के मुताबिक सुबह सुरेश के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। पैनल बॉक्स में करंट उतर आया और सुरेश उसकी चपेट में आकर गिर गए। सुरेश को उर्सला लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिजनों ने बकरमंडी ढाल पर शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


पुलिस और केस्को के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकानें बंद करा दीं। सुरेश की दुकान के आसपास लगे केस्को के सी टाइप पैनल बॉक्स तोड़ डाले। बजरिया थानाप्रभारी के बाद विधायक इरफान सोलंकी, एसपी पश्चिम संजीव सुमन, एडीएम सिटी सतीश पाल पश्चिम सर्किल के फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दुकानें खुलने लगीं। इस पर लोगों ने पथराव कर दिया। पुलिस कर्मियों ने लाठियां पटक कर पथराव कर रहे लोगों को खदेड़ा। वहीं, तहसीलदार और सीओ सीसामऊ ने परिजनों को आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा देकर मामला शांत कराया। थानाप्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि सुरेश के परिजनों की तहरीर पर केस्को के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

देर शाम हुआ पोस्टमार्टम

Death of shopkeeper due to electric current
करंट से दुकानदार की मौत के बाद लोगों ने लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने डायवर्ट किया रूट
जाम के दौरान पुलिस ने बजरिया थाने से बांसमंडी ढाल और ईदगाह की तरफ से बजरिया को आना वाला ट्रैफिक डायवर्ट कर दिया। ईदगाह से आने वाले वाहनों को बकरमंडी स्लाटर हाउस रोड से निकाला गया। वहीं, बजरिया से ईदगाह जाने वाले वाहनों बजरिया तिराहे की तरफ से निकाला गया। इससे दोनों मार्गों पर वाहनों का आवागमन बढ़ने से जाम लग गया। इस पर लोग आसपास के रास्तों से वाहन लेकर निकले, तो वहां भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसके चलते करीब तीन घंटे तक शहर के लोगों को परेशान होना पड़ा।


देर शाम हुआ पोस्टमार्टम
करीब तीन बजे हंगामा शांत होने के बाद पुलिस ने सुरेश के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इसके बाद पुलिस की निगरानी में शव को घर और फिर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। अंतिम संस्कार होने के बाद पुलिस वहां से थाने लौटी। पोस्टमार्टम में करंट से सुरेश की मौत होने की पुष्टि हुई है।


जांच से पता चलेगा कैसे हुई मौत
कानपुर। बजरिया में सुरेश की मौत के बाद केस्को करंट लगने की वजह का पता लगाएगा। वहीं, मुआवजा के लिए विद्युत सुरक्षा विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है। अधीक्षण अभियंता पीके सिंह ने बताया कि कुछ लोगों का कहना है कि सी टाइप पैनल में करंट से मौत हुई है। वहीं, कुछ का कहना है कि दुकान में करंट उतरने से मौत हुई। इसकी जांच होगी। इसके बाद मुआवजे का निर्धारण होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed