फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of prisoner accused of gang rape, was undergoing treatment for gas disease, condition suddenly deteriora

Unnao: सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी बंदी की मौत, गैस की बीमारी का चल रहा था इलाज, जेल में अचानक बिगड़ी थी हालत

Wed, 15 May 2024 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 15 May 2024 01:32 PM IST
सार

Unnao News: जेलर अमरदीप सिंह ने बताया कि शंकर का गैस की बीमारी का इलाज चल रहा था। अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हुई है।

विज्ञापन
Death of prisoner accused of gang rape, was undergoing treatment for gas disease, condition suddenly deteriora
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के सफीपुर में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना में जेल में बंद बंदी की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में हालत बिगड़ गई। जेल वार्डर उसे जिला अस्पताल लाए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बंदी का गैस की बीमारी का इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने ही जेठ शंकर पासवान और पड़ोसी गांव निहालपुर निवासी शिवा रावत के खिलाफ दो फरवरी 2024 को खेत में छेड़छाड़ और दुष्कर्म करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने जांच के बाद 10 फरवरी को दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ और दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन

इसके बाद में महिला के मजिस्ट्रेटी बयान के आधार पर दोनों आरोपियों पर सामूहिक दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई थी। पिता पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद शंकर की बेटी ने अपने ही चाचा शिकायतकर्ता महिला के पति जगतू पर दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 20 मार्च को पुलिस ने शंकर और शिवा को जेल भेज दिया था।

जेल वार्डर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे
वहीं, जगतू को तीन दिन बाद जेल भेजा गया था। तीनों आरोपी जेल में थे। इसमें शिवा रावत सात मई को जमानत पर छूटकर बाहर आ गया था। शंकर और उसका छोटा भाई जगतू जेल में ही थे। बुधवार सुबह करीब सात बजेर शंकर की अचानक हालत बिगड़ गई। जेल वार्डर राजीव कुमार व रामसेवक उसे जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लाए।

विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
करीब आधे घंटे बाद 7:20 पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। पति की मौत से पत्नी नीरज, बेटा सूबेदार, बेटी  और मां रामदुलारी बेहाल हैं। जेलर अमरदीप सिंह ने बताया कि शंकर का गैस की बीमारी का इलाज चल रहा था। अचानक उसकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाया गया था। वहां इलाज के दौरान मौत हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed