फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of patient on night of Diwali: doctors who went for worship did not return after operation

दिवाली की रात महिला मरीज की मौत: परिजनों का आरोप पूजन की बात बोलकर गए डॉक्टर नहीं लौटे, हंगामा

Fri, 05 Nov 2021 04:25 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 05 Nov 2021 04:25 PM IST
सार

कानपुर के एक अस्पताल में दिवाली की रात एक महिला मरीज की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। नर्सिंग होम संचालक और डॉक्टर महिला मरीज के ऑपरेशन के बाद दिवाली पूजा की बात कहकर चले गए। इस दौरान मरीज की हालत बिगड़ गई।

विज्ञापन
Death of patient on night of Diwali: doctors who went for worship did not return after operation
परिजनों को समझाते पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर के ग्वालटोली थाना क्षेत्र के आभा नर्सिंग होम में दिवाली की रात एक महिला की मौत हो गई। शुक्रवार को महिला की परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही से महिला की मौत बताकर हंगामा काटा। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया। 
विज्ञापन


28 अक्टूबर को बर्रा निवासी रामबाबू ने पत्नी मुन्नी देवी (48) का तिल्ली का ऑपरेशन कराने के लिए भर्ती कराया था। दिवाली के ठीक एक दिन पहले बुधवार को शहर के जाने माने गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. पीयूष मिश्रा से नर्सिंग होम संचालक अभिनव सेंगर ने ऑपरेशन कराया था। गुरुवार की रात मुन्नी देवी की हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन


रामबाबू ने डॉक्टर पीयूष मिश्रा और अभिनव सेंगर से बताया। परिवार के लोग डॉक्टर को बुलाने के लिए गिड़गिड़ाते रहे और बार-बार मिन्नतें करते रहे। लेकिन कोई देखने नहीं पहुंचा। शुक्रवार भोर में मुन्नी देवी की मौत हो गई।  डॉक्टरों की लापरवाही से आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम के बाहर शव रखकर हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालटोली थाना प्रभारी केके दीक्षित और एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर परिजनों को शांत कराया। एसीपी ने बताया कि तीमारदार रामबाबू की तहरीर पर डॉक्टर पीयूष मिश्रा और नर्सिंग होम संचालक अभिनव सेंगर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। जांच के बाद आरोपी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

मुन्नी देवी चार दिन पहले एडमिट हुई थी। फेफड़े में पानी और तिल्ली में मवाद था। डॉ. ने ऑपरेशन किया इसके बाद इंप्रूवमेंट था। सुबह कार्डियक अरेस्ट हुआ था। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों से राय लेने के बाद ही ऑपरेशन किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कार्डियक अरेस्ट ही निकला है।
डॉ. पियूष मिश्रा 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed