एयर होस्टेस की 'मौत बनी पहेली', होश आने पर अपनी रूम पार्टनर का किया था जिक्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर शुक्लागंज गंगाघाट के बिंदानगर निवासी रूप सैनी ने बताया कि उनकी बेटी मिशा सैनी (20) जयपुर में गोल्डन ट्यूलिप एयरवेज में बतौर एयर होस्टेस थी। कंपनी के ही एक फ्लैट में रहती थी। 30 सितंबर को उन्हें सूचना मिली कि बेटी तिमंजिले से गिर गई है। वहां के नर्सिंगहोम में उपचार के दौरान बेटी कोमा में चली गई। कंपनी वालों ने इसे एक्सीडेंट होना बताया। हालत ठीक न होने पर परिजन मिशा को 27 अक्टूबर को कानपुर ले आए और मधुराज नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मिशा को होश आया तो उसने अपनी रूम पार्टनर का जिक्र करते हुए बताया कि उसने उसे धक्का दिया था। परिजन कुछ और समझ पाते कि युवती कोमा में चली गई।
परिजनों ने बताया कि कानपुर के निजी नर्सिंग में शुक्रवार की रात मिशा की हालत बिगड़ी और उसने दम तोड़ दिया। शिकायत उन्होंने कोतवाली गंगाघाट में की लेकिन वहां यह कहकर चलता कर दिया गया कि मामला जयपुर का है, वहीं रिपोर्ट दर्ज कराओ। वहीं, एसएसआई इंद्र पाल सिंह सेंगर का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।