फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death of a prisoner serving a life sentence in a murder case

कन्नाैज: हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जेल में हालत बिगड़ी, इलाज के दौरान मौत

Tue, 17 Sep 2019 06:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 17 Sep 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
Death of a prisoner serving a life sentence in a murder case
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की जेल में हालत बिगड़ गई। सैफई ले जाते समय हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसे छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजन मौत का कारण जानने का प्रयास करते रहे लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन


जनपद उन्नाव के पुरवा थानाक्षेत्र के ग्राम घूरखेत तौरा निवासी राजबाबू (40) पुत्र बदलू केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा था। सोमवार की शाम उसके सीने में दर्द हुआ। सुरक्षा कर्मी राजबाबू को फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल से ग्रामीण आयुर्विज्ञान संस्थान सैफई ले जा रहा थे, तभी रास्ते में हालत ज्यादा खराब हो गई।
विज्ञापन


 

इस पर उसे छिबरामऊ के सौ शय्या अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक डा. अजय कुमार ने मृत घोषित कर दिया। राजबाबू के शव को शवगृह में रखवाकर मामले की जानकारी उसके परिजनों को दे दी गई। मंगलवार सुबह परिजन अस्पताल पहुंचे। भाई श्यामू व रामू ने पुलिसकर्मियों से मौत का कारण जानना चाहा लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

नायब तहसीलदार सौरभ यादव की देखरेख में एसआई किशनवीर सिंह ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नायब तहसीलदार सौरभ यादव ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पीएम के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।

 

पिता की हत्या का बदला लेने को राजबाबू ने की थी हत्या

मृतक राजबाबू के भाई श्यामू व रामू ने बताया कि उसके पिता बदलू की पास के गांव में हत्या कर दी गई थी। पिता के करीबी दोस्त ग्राम मऊ सुल्तानपुर निवासी सुंदर सिंह का इस हत्याकांड में हाथ बताया गया। हालांकि पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

वर्ष 2005 में सुंदर सिंह की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें उसके भाई राजबाबू व मनू निवासीगण घूरखेत व ग्राम मऊ सुल्तानपुर निवासी जगदीश, जगपाल व गुड्डा के नाम पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस मुकदमे में उन्नाव के एडीजी द्वितीय ने 30 जुलाई 2007 को राजबाबू को उम्रकैद की सजा सुनाई। डेढ़ माह बाद आठ सितंबर 2007 को ही राजबाबू को केंद्रीय कारागार फहेतगढ़ के शिफ्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed