फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Death in Police Custody, Relatives refuse to perform last rites, villagers demand to call CM

Death in Police Custody: परिजनों ने अंतिम संस्कार से किया इनकार, ग्रामीणों ने सीएम को बुलाने की मांग रखी

Wed, 14 Dec 2022 12:46 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 Dec 2022 12:46 PM IST
सार

शिवली थाना क्षेत्र में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का मामला बढ़ता ही जा रहा है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद मृतक के परिजनों ने शव नहीं उठाया है। साथ ही, अंतिम संस्कार करने से भी मना कर दिया है। वहीं, ग्रामीणों ने आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी और सीएम को बुलाने की मांग रखी है।  

विज्ञापन
Death in Police Custody, Relatives refuse to perform last rites, villagers demand to call CM
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात में व्यापारी चंद्रभान सिंह से हुई लूट व थाने में उनके भतीजे बलवंत सिंह की मौत के मामले में बवाल बढ़ता जा रहा है। मंगलवार देर रात मृतक के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को उठाने से मना कर दिया है। वहीं, बुधवार सुबह से परिजन और ग्रामीण धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन

परिजनों ने मृतक के अंतिम संस्कार से मना कर दिया है। साथ ही, आरोपी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वहीं, आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएम को बुलाने की मांग रखी है। इस सांसद भोले सिंह सरैयां गांव पहुंचे हैं। वो मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही, गांव पहुंची डीएम और एसपी का ग्रामीणों ने घेराव करते हुए हंगामा किया। बता दें कि पूरे मामले की जांच पुलिस व प्रशासनिक स्तर से शुरू हो गई है। एसपी ने पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है। वहीं, डीएम ने मैथा एसडीएम को मजिस्ट्रेटी जांच सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सुनीति ने बताया पूरे प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी गठित की गई है। इसमें दो डिप्टी एसपी व दो इंस्पेक्टरों को शामिल किया गया है। टीम ने बुधवार से जांच शुरू कर दी है। इधर, डीएम नेहा जैन ने बताया कि पुलिस हिरासत में हुई बलवंत की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दिए गए है।

गांव में गमगीन रहा माहौल, ढांढस बंधाने पहुंचे लोग
पुलिस कस्टडी में बलवंत सिंह की मौत के बाद गांव का माहौल पूरे दिन गमगीन बना रहा। परिवार में महिलाएं रोती बिलखती रहीं। कोई ग्रामीण कुछ खुलकर बोलने को तैयार नहीं था। परिवार के पुरुष पोस्टमार्टम हाउस चले गए थे। घर पर गांव की महिलाएं ढांढस बंधाने पहुंचीं।

पुलिस ने कहा था पूछताछ कर छोड़ देंगे
लूट का शिकार हुए चंद्रभान सिंह ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने भतीजे बलवंत को उठाया था। जानकारी पर परिजनों के साथ मैथा पुलिस चौकी, शिवली थाने के कई चक्कर लगाए। दोनों जगह पुलिस वाले बलवंत के बारे में जानकारी न होने की बात कहकर टरकाते रहे।

देर रात बलवंत के रनियां थाने में होने की बात पता चली, तो वहा पहुंचे। वहां पुलिस वालों ने कहा कि बलवंत को पूछताछ के लिए लाया गया है। कुछ देर बाद बाद छोड़ दिया जाएगा। थाने में एक बार बलवंत उन्हें नजर आया, तो वह ठीक तरीके से चल नहीं पा रहा था। पुलिस ने बलवंत को छोड़ा, लेकिन जिंदा नहीं मरा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed