फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   death due to poisonous alcohol in Barabanki up police came in action mood

बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद एक्शन मोड में पुलिस, नशे के सौदागरों की धरपकड़ शुरू

Wed, 29 May 2019 08:06 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 29 May 2019 08:06 PM IST
विज्ञापन
death due to poisonous alcohol in Barabanki up police came in action mood
फर्रुखाबाद में बरामद किए लहन को नष्ट करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बाराबंकी में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस एक्शन मोड में है। इसी क्रम में सूबे के कई जिलों में कच्ची शराब बनाने वालों की धरपकड़ शुरू कर दी गई है। हरदोई जिले में बुधवार को पुलिस ने तीन महिलाओं सहित सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 60 लीटर शराब बरामद हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने नगर के मोहल्ला खेड़ा बीबीजई में छापा मारकर बंटी पुत्र हरिराम, आशू पुत्र बनवारी, हंसराज पुत्र रामस्वरूप व रूबी पत्नी देशराज को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 40 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस ने गांव कमालुद्दीनपुर से भूरे पुत्र बब्बू को दस लीटर, ऐगवां गांव में वीना कुमारी पत्नी विजेंद्र और शांति देवी पत्नी संतराम को 20 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। कोतवाल जितेंद्र ओझा ने बताया कि अभियान जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

हमीरपुर जिले अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया

हमीरपुर जिले की राठ कोतवाली पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है। कोतवाली प्रभारी मनोज शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत मंगलवार देर शाम क्षेत्र के बसेला गांव में छापेमारी की है। वहां पर गांव का कल्लू पुत्र गोरेलाल अवैध रूप से शराब बेचता पाया गया।

उसके पास से 6 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। साथ ही कहा कि अवैध शराब के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा। किसी भी हालत में अवैध शराब का कारोबार नहीं होने दिया जाएगा। 

फर्रुखाबाद में आबकारी टीम व पुलिस के संयुक्त अभियान में दो गांवों में छापा मारकर की गई और साथ ही 8 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। कायमगंज क्षेत्र के अवैध शराब बिक्री के लिए चर्चित रहे गांव नरसिंहपुर व ममापुर में आबकारी इंस्पेक्टर शरद कुमार, कोतवाली के एसआई उपदेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ छापा मारा। दोनों गांव में 8 लीटर अवैध शराब बरामद हुई। साथ ही करीब दो सौ लीटर लहन बरामद नष्ट किया गया।

इटावा जिले में पुलिस ने छापामार अभियान चलाया

इटावा जिले में जसवंतनगर पुलिस ने बुधवार को छापामार अभियान चलाया। इसमें महिलाओं समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर 30 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण और 100 लीटर लहन बरामद की गई। महिला आरोपियों को थाने से जमानत दे दी गई और पुरुष आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

जसवंतनगर कोतवाली पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बुधवार को कंजड़ कालोनी केस्त, ग्राम चौबीसा और ज्वालापुर में छापा मारा। पुलिस के पहुंचने ही कुछ लोग भागे। पुलिस ने बस्ती से कच्ची शराब, लहन शराब बनाने के उपकरण बरामद की और करीब छह भट्ठियां तोड़ीं। इस दौरान तीन महिलाओं समेत पांच को दबोच गया। पुलिस ने महिलाओं को छोड़ दिया।

 

शेरा उर्फ शेर सिंह पुत्र श्याम सिंह और आकाश पुत्र रामगोपाल निवासी कंजड़ कालोनी से को गिरफ्तार कर 5-5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी दिखाई। इसी तरह चौबीसा गांव में अनीता पत्नी गुड्डू, सुनीता पत्नी भगवान सिंह, रामवती पत्नी विशुनलाल, तथा नेत्रपाल सिंह पुत्र अमर सिंह को गिरफ्तार किया। इनके पास से भी 5-5 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी दिखाई गई है। 100 लीटर से ज्यादा लहन भी बरामद हुआ। महिलाओं को थाने से जमानत दी दी गई जबकि पुरुष आरोपियों को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed