{"_id":"603e96398ebc3e1dcc71ce54","slug":"death-dehat-news-knp615217427","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आकर महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूरा। नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट में आने से गढ़ेवा गांव निवासी एक महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मंगलवार की दोपहर गढ़ेवा निवासी जमीलन (45) गांव के सामने ट्रैक के दूसरी ओर बकरी चरा रहे पति अनवर को पानी देने जा रही थी। तभी खंभा संख्या 1066-20 व 22 के बीच ट्रैक पार करते समय डाउन लाइन पर नीलांचल एक्सप्रेस की चपेट आ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पास ही रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य कर रहे कर्मियों ने इसकी सूचना स्टेशन मास्टर ज्ञानेंद्र पांडेय को दी।
मेमो के आधार पर घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे मृतका के पति अनवर ने शव की शिनाख्त की। थाना प्रभारी प्रशिक्षु सीओ श्यामजीत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।