फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Deadly attack on head constable, Mobile and cash were looted, he said - he doesnt even know the accused

हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला: लूट ले गए थे मोबाइल और नकदी, बोला-आरोपियों को जानता तक नहीं, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 19 Sep 2023 07:19 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 19 Sep 2023 07:19 PM IST
सार

Kanpur News: हेड कांस्टेबल से मारपीट करने वालों की पहचान कमसान गांव निवासी राहुल कुमार और विशाल यादव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की टीम लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Deadly attack on head constable, Mobile and cash were looted, he said - he doesnt even know the accused
हेड कांस्टेबल पर जानलेवा हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिल्हौर में डायल-112 में तैनात हेड कांस्टेबल मोहम्मद मुर्तजा पर जानलेवा हमला कर नकदी और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या का प्रयास, लूट, धमकी समेत अन्य गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

विज्ञापन

इस बीच दरोगा ने मीडिया के सामने अपने बयानों में कहा है कि वह उन दोनों आरोपियों को पहचानता तक नहीं। ऐसे में सवाल उठा रहा कि क्या लूट की खातिर उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा गया। हालांकि पूरा मामला आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही खुलेगा। दोनों आरोपियों के परिजनों को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल मोहम्मद मुर्तजा सोमवार रात करीब आठ बजे ड्यूटी समाप्त करने के बाद सादे कपड़ों में दो मित्रों के साथ बिल्हौर के हरिरामपुरवा निवासी दिलीप यादव के यहां खाना खाने गए थे। वापसी में अलियापुर चौराहे के पास बाइक सवार दो युवकों ने उनकी बाइक को रोक लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरा शरीर पड़ गया था नीला
इससे पहले कि कुछ समझ पाते, दोनों युवकों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। सिर पर गंभीर चोट आने के साथ ही पूरा शरीर नीला पड़ गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने उनके जेब में रखे मोबाइल और 4500 रुपये भी लूट लिए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें गंभीर हालत में बिल्हौर सीएचसी में भर्ती कराया।

गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है पुलिस
यहां से उन्हें हैलट रेफर कर दिया गया था। हेड कांस्टेबल के साथ खाना खाने गए उनके दोस्तों ने आरोपियों की पहचान कमसान गांव निवासी राहुल कुमार और विशाल यादव के रूप में की है। पुलिस दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कोई रंजिश तो नहीं।

हेड कांस्टेबल से मारपीट करने वालों की पहचान कमसान गांव निवासी राहुल कुमार और विशाल यादव के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ लूट और हत्या के प्रयास के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस की टीम लगातार गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।  -विजय ढुल, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed