फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body throw after killing a young man

युवक की हत्या कर शव बोरी में भरकर कुएं में फेंका, ये है पूरा मामला

Sat, 05 Sep 2020 12:21 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dead body throw after killing a young man
मृतक की फाइल फोटो, मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
बिल्हौर में शीतगृह में काम करने वाले युवक की हत्या कर उसका शव बोरी में बांधकर उत्तरी गांव स्थित बगिया में बने गहरे कुएं में फेंक दिया गया। कुएं के पास खून के छीटें देख ग्रामीणों व चरवाहों ने झांककर देखा तो खून से सनी बोरी देखकर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस के साथ पहुंची फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। मां की तहरीर के आधार पर नशेबाजी के विवाद में हत्या करने की एक युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि हत्या करने के बाद शव बोरी में भरकर पत्थरों से बांधकर फेंका गया था पर बोरी में बंधी रस्सी खुलने पर शव नीचे नहीं जा पाया, जिससे ग्रामीणों को बोरी नजर आ गई।   
विज्ञापन


क्षेत्र के उत्तरी गांव में जीटी रोड किनारे स्थित अशोक तिवारी की बगिया में एक पुराने कुएं के पास कुछ चरवाहों व ग्रामीणों ने खून पड़ा देखा। इसके बाद जब उन्होंने कुएं में झांककर देखा तो उसमें एक खून से सनी बोरी पड़ी थी। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने बताया कि कंट्रोल रूम से मिली सूचना के फौरन बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से कुएं के अंदर कांटा डालकर बोरी बाहर निकाली तो उसमें युवक का शव था। इसके बाद ग्रामीणों से शव की शिनाख्त कराई गई।

ग्रामीणों ने मृतक की शिनाख्त बाबू सिंह (33) पुत्र इंद्रजीत कुरील निवासी चैतपुर उत्तरी के रूप में की। इसके बाद मामले की सूचना युवक के परिजनों को दी गई। मौके पर पहुंची मृतक की मां लीलावती ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसका अविवाहित पुत्र बाबू सिंह क्षेत्र के देवकुंवर शीतगृह में मजदूरी करता था और 3 सितंबर को सुबह घर से काम के लिए निकला था लेकिन शाम को घर नहीं लौटा।

जिसके बाद उसकी इलाके और रिश्तेदारी में तलाश कर रहे थे। शुक्रवार सुबह बाबूसिंह के शव का कुएं में मिलने की सूचना मिली। मृतका की मां ने उत्तरी गांव के विनोद कुशवाहा पर शराब पिलाकर हत्या करने की तहरीर भी पुलिस को दी है।

हत्या की सूचना पर कानपुर से फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस जांच अफसरों ने बताया कि लीलावती की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट पंजीकृत कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है जबकि शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

शव को बोरी में भर पत्थर बांधकर कुएं में फेंका
पुलिस जांच अधिकारियों ने बताया कि बाबू सिंह की हत्या कर उसका शव पहले प्लास्टिक की सफेद बोरी में भरा गया फिर बोरी में कई बड़े पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया गया, लेकिन कुएं के आसपास घटना को अंजाम देने के बाद खून गिरने और कुएं में शव फेंकते समय बोरी की रस्सी खुलने से शव पानी में नीचे नहीं जा सका।

यहीं कारण है कि गुरुवार सुबह बगिया में पशु चराने गए ग्रामीणों को खून के निशान दिखाई पड़ गए। पुलिस अफसरों को घटना को अंजाम देने में एक से अधिक लोग शामिल होने की आशंका है।

नशेबाजी में विवाद, ईंट-पत्थर-डंडे से उतारा मौत के घाट
पुलिस पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि आबादी से दूर बगिया होने के कारण शाम ढलते ही कई इलाकाई युवक शराब पीने के लिए यहीं सुनसान स्थान पर आते हैं। परिजनों के मुताबिक मृतक बाबूसिंह नशे का लती था और नियमित शराब पीता था। ग्रामीणों को आशंका है कि नशेबाजी में ही कहासुनी के बाद विवाद हुआ हो और बाबूसिंह के ज्यादा नशे में होने का लाभ उठाकर दूसरे पक्ष ने उसे हमला कर मौत के घाट उतार दिया।

नशेबाजी में चार दिन में दो की जान गई 
एक सितंबर की रात मकनपुर चौकी अंर्तगत बारंडापुरवा गांव में अरौल मार्ग पर निर्माणाधीन मकान में विजय प्रकाश (50) की भी नशेबाजी के बाद हथौड़ी और गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी गई है। अभी विजय प्रकाश के हत्यारोपियों को कोतवाली पुलिस खोज ही रही थी कि क्षेत्र के पूरा चौकी के अंर्तगत चैतपुरवा गांव निवासी बाबू सिंह की भी नशेबाजी में हत्या कर दी गई और साक्ष्य छुपाने के लिए हत्यारों ने शव को एक गहरे कुएं में डाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed