{"_id":"595fde6a4f1c1b41298b4732","slug":"dead-body-out-from-grave-for-magic","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अपनी उम्र बढ़ाने के लिए तांत्रिक ने कब्र से निकाली बच्ची की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपनी उम्र बढ़ाने के लिए तांत्रिक ने कब्र से निकाली बच्ची की लाश
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 09 Jul 2017 09:59 AM IST
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के उरई में तंत्र-मंत्र का बड़ा ही अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक तांत्रिक ने अपनी उम्र बढ़ाने के लिए कब्र से एक बच्ची की लाश बाहर निकाल ली। लाश के चारों ओर उसने फूल वगैरह रखकर मंत्र पढ़ने शुरू कर दिए। तभी अचानक गांववालों के आने की आहट सुनते ही वह भाग खड़ा हुआ।
पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली
डेमो पिक
उरई डकोर क्षेत्र के गांव जैसारीकला में तांत्रिक कब्र से शव निकालकर जादू टोना कर रहा था। ग्रामीणों ने उसे देखकर शोर मचा दिया, इस पर तांत्रिक भाग निकला। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और जादू टोना करने लगा
डेमो पिक
डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम जैसारीकला निवासी नूर खां पुत्र उस्मान खां की 12 वर्षीय बेटी की कुछ दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। शव को कब्रिस्तान में दफना दिया था। बुधवार रात गांव का ब्रजबिहारी उर्फ बिहारी पुत्र घासीराम कब्रिस्तान पहुंचा। उसने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और जादू टोना करने लगा।
शोर मचाने पर भीड़ लग गई
डेमो पिक
उधर से निकल रहे कुछ ग्रामीणों ने उसे देखकर शोर मचाया। इस पर भीड़ लग गई। लोगों को आता देख बिहारी भाग गया। शव के आसपास जादू टोना का सामान बिखरा पड़ा था। पुलिस ने नूर खां की तहरीर पर ब्रजबिहारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल रामराज शुक्ला का कहना है कि मामला जादू टोना का है। ग्रामीणों के अनुसार ब्रजबिहारी जादू टोना पर विश्वास रखता है और वह शव के साथ झाड़ फूंक कर उम्र बढ़ाने का टोटका कर रहा था। पुलिस ने शव को दोबारा दफन करवा दिया है।