फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of youth found under suspicious circumstances in kanpur 

कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 03 Apr 2022 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 03 Apr 2022 12:58 PM IST
सार

बिधनू में रविवार सुबह खाली पड़े प्लॉट में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Dead body of youth found under suspicious circumstances in kanpur 
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर के बिधनू में रविवार सुबह न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र में सतबरी रोड स्थित एक प्लॉट में 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इस पर जानकारी हुई कि मृतक नरेंद्र संखवार पुत्र, दिनेश ग्राम निमला थाना सजेती का रहने वाला है। 

विज्ञापन

मृतक के भाई सुनील ने बताया कि नरेंद्र को नशे की लत थी। उसकी दो शादियां हुई थी। नशे के चलते दोनों पत्नियां छोड़ कर चली गईं। ज्यादा नशे के चलते उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। काफी दिन पहले घर से चले गए थे। शहर में कहां रहते थे, इसकी भी कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन

बिधनू थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण ज्यादा नशा करना लग रहा है। मृतक के शरीर मे कोई चोट का निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed