{"_id":"62494bcbd49bec5c641cbae2","slug":"dead-body-of-youth-found-under-suspicious-circumstances-in-kanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Sun, 03 Apr 2022 12:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:58 PM IST
सार
बिधनू में रविवार सुबह खाली पड़े प्लॉट में एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर के बिधनू में रविवार सुबह न्यू आजाद नगर चौकी क्षेत्र में सतबरी रोड स्थित एक प्लॉट में 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों से शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। इस पर जानकारी हुई कि मृतक नरेंद्र संखवार पुत्र, दिनेश ग्राम निमला थाना सजेती का रहने वाला है।
विज्ञापन
मृतक के भाई सुनील ने बताया कि नरेंद्र को नशे की लत थी। उसकी दो शादियां हुई थी। नशे के चलते दोनों पत्नियां छोड़ कर चली गईं। ज्यादा नशे के चलते उसकी मानसिक स्थित ठीक नहीं थी। काफी दिन पहले घर से चले गए थे। शहर में कहां रहते थे, इसकी भी कोई जानकारी नही है।
विज्ञापन
बिधनू थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मौत का कारण ज्यादा नशा करना लग रहा है। मृतक के शरीर मे कोई चोट का निशान नहीं है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन