{"_id":"5cc0aeddbdec22145412253a","slug":"dead-body-of-man-found-lying-in-house-in-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सीने में धंसी थी गोली, टूटा मोबाइल छोड़ गया कई सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान में खून से लथपथ मिली युवक की लाश, सीने में धंसी थी गोली, टूटा मोबाइल छोड़ गया कई सवाल
Thu, 25 Apr 2019 12:15 AM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
खिड़की से शव देखते एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के कन्नौज जिले में निर्माणाधीन मकान में खून से लथपथ युवक की लाश मिली। लाश के पास तमंचा और कारतूस के साथ युवक का टूटा मोबाइल मिला। फोरेंसिक टीम के साथ छानबीन के बाद एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने घटना को आत्महत्या बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के सहनापुर गांव निवासी प्रमोद यादव (35) पुत्र महावीर कस्बे के ककरईया गांव निवासी तोताराम के खेत में मकान बनवा रहा था। उसका छोटा भाई विनोद गांव के ही मकान में रहता है। वह निर्माणाधीन मकान में रह रहा था। दोनों भाई अविवाहित हैं। प्रमोद खुद की वैन चलाता था। बुधवार सुबह वह बुकिंग लेकर गांधीनगर निवासी सत्यम के साथ कानपुर जाने वाला था। सुबह सत्यम प्रमोद के निर्माणाधीन मकान पर पहुंचा तो दरवाजा बंद देखकर आवाज लगाई। जवाब न आने पर जब उसने जंगले से झांककर देखा। प्रमोद को खून से लथपथ देखकर उसके होश उड़ गए।
सूचना पर सीओ सुबोध कुमार जायसवाल और कोतवाल टीपी वर्मा पहुंचे। एसपी अमरेंद्र सिंह भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने पर सिपाही दीवार फांदकर शव के पास पहुंचे। शव के पास एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं। एक कारतूस का खोखा तमंचे में फंसा मिला। शव के पास प्रमोद का टूटा मोबाइल और सिम भी मिला है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि युवक ने सीने में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।