फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body of innocent found in pond

'झोपड़ी का झगड़ा', तालाब में तैरती मासूम की लाश ने सबको फिर झकझोर दिया

Wed, 16 Jan 2019 10:44 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 16 Jan 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
dead body of innocent found in pond
लापता मासूम का शव तालाब में मिला - फोटो : अमर उजाला
यूपी के इटावा जिले में एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया। हत्या के इर्द-गिर्द घूम रही इस वारदात ने परिवार की खुशियां छीन लीं। परिजनों के साथ ही ग्रामीणों का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


थाना ऊसराहार क्षेत्र के गांव नगला पछाय में रहने वाले मजदूर रघुवीर जाटव का तीन साल का नाती ऋषभ मंगलवार सुबह घर से बाहर खेलने के लिए निकला और लापता हो गया। बालक के आसपास न मिलने से परेशान परिजनों ने थाना ऊसराहार पुलिस में सूचना दी थी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


 

25 दिसंबर को अराजकतत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी थी

इसी बीच ग्रामीणों की आशंका के आधार पर घर के पास ही स्थिति तालाब से पानी निकलवाना शुरू कर दिया था। बुधवार को बालक का शव बरामद हो गया। दादा रघुवीर जाटव ने बताया कि ऋषभ उसके पुत्र देवेंद्र का इकलौता लड़का था। देवेंद्र मजदूरी करते हैं। उनका आरोप है कि कुछ लोग तालाब पर कब्जा करना चाहते थे, लेकिन उसकी झोपड़ी नहीं हटाने से नाराज थे। उन्हीं लोगों ने ऋषभ की हत्या कर शव को तालाब में फेंका है। 

थानाध्यक्ष ऊसराहार योगेंद्र शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस जांच कर रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

रघुवीर जाटव ने बताया कि 25 दिसंबर को गांव के कुछ अराजक तत्वों ने झोपड़ी में आग लगा दी थी। ग्रामीणों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया था। देवेंद्र का काफी नुकसान हुआ था। कुछ लोग देवेंद्र को तालाब से किनारे से भगाना चाहते हैं। इसी वजह से उसके बेटे की हत्या की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed