फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   dead body of boy found in an under-construction toilet tank

औरैया: होली के दिन गायब हुए बालक का शव निर्माणाधीन शौचालय टैंक में मिला, लाश देख बेहोश हुई मां

Thu, 12 Mar 2020 10:18 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया
यूपी डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 12 Mar 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
dead body of boy found in an under-construction toilet tank
मासूम का शव मिलने के बाद लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
औरैया के फफूंद में होली के दिन घर के बाहर से लापता हुए छह वर्षीय मासूम का शव तीसरे दिन गुरुवार सुबह उसके घर से कुछ दूरी पर निर्माणाधीन शौचालय के टैंक में मिला। शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। बेटे का शव देख मां गश खाकर गिर पड़ी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन


फफूंद कस्बे के कटरा हेमनाथ निवासी सन्तराम का छह वर्षीय पुत्र गौरव उर्फ गोलू होली के दिन अपने घर के बाहर बच्चों के साथ होली खेलते हुए लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद उसका पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह मोहल्ले के बच्चों ने अर्जुन सिंह के मकान के बाहर निर्माणाधीन शौचालय टैंक में उसका शव देखने पर परिजनों को बताया। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख बिलख कर रो उठे। मौके पर पहुंचे सीओ अजीतमल ने परिजनों को समझाबुझा शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed