फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body of a missing woman found on the highway

कानपुर: हाईवे पर मिला लापता महिला का शव, मायकेवालों ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

Mon, 15 Mar 2021 03:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 15 Mar 2021 03:03 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a missing woman found on the highway
सांकेतिक तस्वीर
कानपुर में पनकी स्थित मायके से रविवार को लापता हुई महिला का शव सोमवार सुबह चकेरी स्थित कोयला नगर हाईवे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। महिला के गले में चोट के निशान मिले हैं।
विज्ञापन


रविवार देर रात को महिला के मायके वालों ने पनकी थाने में दामाद पर बेटी का अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि महिला के पति ने हत्या के बाद शव को फेंका है।
विज्ञापन


पनकी निवासी नन्हे सिंह की बेटी ममता सिंह (28) की शादी मीरपुर कैंट निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस कारण 2 साल से वह अपने मायके पनकी में रह रही थी। रविवार को सुबह करीब 11 बजे धर्मेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद वह ममता को घुमाने और शाम तक घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे अपने साथ बाइक से ले गया था। रात तक बेटी के नहीं आने और उसका फोन बंद आने पर देर रात मायके वालों ने पनकी थाने में दामाद पर बेटी का अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी।


जिसके बाद सोमवार सुबह चकेरी स्थित कोयला नगर हाईवे पर महिला का शव मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। पनकी थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed