फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead body found on roadside in kannauj

कन्नौज: सड़क किनारे मिला युवक का शव, खेत में पड़ी थी बाइक, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Thu, 02 Apr 2020 09:46 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 02 Apr 2020 09:46 PM IST
विज्ञापन
Dead body found on roadside in kannauj
रोते बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : amar ujala
कन्नौज के छिबरामऊ में फायर स्टेशन के सामने खेत में एक युवक का शव पड़ा होने से हड़कंप मच गया। युवक दोपहर में किसी काम से अपनी बाइक लेकर घर से निकला था। युवक के परिजनों ने पड़ोस गांव के युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी युवक की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन


गुरुवार दोपहर ग्राम नगला बरी थाना विशुनगढ़ निवासी चंदन राजावत (28) पुत्र शेर सिंह अपनी बाइक से किसी को से निकला था। दोपहर बाद उसका शव फायर स्टेशन के पास मुकुंदी दीक्षित के खेत में पड़ा मिला। शव के पास में ही युवक की बाइक भी पड़ी हुई थी। मामले की जानकारी पाकर सीओ शिव कुमार थापा, प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार मिश्रा, मंडी चौकी इंचार्ज राजा दुबे मौके पर पहुंच गए।  कुछ ही देर में चंदन के परिजन भी आ गए। चंदन के शव पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


 

युवक के सिर में गंभीर चोटें थीं जबकि शरीर में कहीं रगड़ के निशान नहीं दिखाई दे रहे थे। परिजनों ने पड़ोस गांव के एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है, जिसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्रित किए। सीओ शिव कुमार थापा ने बताया कि मामले की तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद युवक की मौत की सही जानकारी सामने आ सकेगी।
 
एक के बाद दूसरे बेटे की मौत से परिजन हुए गमजदा
मृतक चंदन राजावत दिल्ली में रहकर नेमप्लेट बनाता था। लॉकडाउन की घोषणा होने के बाद वह 26 मार्च को दिल्ली से लौटकर घर आया था। उसकी शादी दो साल पहले एटा जनपद की शिवा के साथ हुई थी। दो माह की बेटी भी है। चंदन के भाई सोनू की पिछले साल बीमारी के कारण मौत हो गई थी। एक बेटे की मौत के घाव अभी भर भी नहीं पाए थे कि चंदन की मौत से फिर बड़ा झटका लग गया।
 
बाइक को लेकर हुआ था विवाद
ग्राम नगला बरी निवासी चंदन का बाइक को लेकर सुखरामपुर निवासी एक युवक के साथ विवाद हो गया था। मामले की जानकारी पाकर विशुनगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची थी और मामला रफा-दफा हो गया था लेकिन गुरुवार की सुबह फिर से दोनों में झगड़ा हुआ और चंदन को जान से मारने की धमकी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed