फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Dead bodies of lover and girlfriend found hanging in Unnao, relatives said mercilessly beaten  then hanged

Unnao: पेड़ से लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, परिजन बोले- बेरहमीं से पीटा...फिर लटकाया, ऑनर किलिंग की आशंका

Tue, 09 May 2023 09:06 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 May 2023 09:06 PM IST
सार

Unnao Crime: आसीवन थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल के शव फंदे पर लटके मिले हैं। मृतक के परिजनों ने ऑनर किलिंग की आंशका जताई। मौके पर पहुंचे एसपी, एएसपी, सीओ व फोरेंसिंक टीम ने जांच पड़ताल की। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
Dead bodies of lover and girlfriend found hanging in Unnao, relatives said mercilessly beaten  then hanged
घटना के बाद रोते हुए परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उन्नाव जिले के आसीवन थाना क्षेत्र में सोमवार शाम घर से लापता प्रेमी युगल के शव गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर आम के बाग में फंदे पर लटके मिले हैं। मृत युवक के परिजनों ने मारपीट के बाद हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। एसओ के साथ एसपी और एएसपी ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की है।

विज्ञापन

दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई की बात कही है। घटना के बाद से किशोरी पक्ष के परिजन फरार हैं। आसीवन थाना क्षेत्र के राकेश सिंह की बेटी निक्की (17) का गांव के ही छोटेालाल पासवान के बेटे अखिलेश उर्फ छोटू (17) से कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन

सोमवार देर शाम दोनों ने भागने का प्रयास किया था। इसका पता किशोरी के परिजनों को चलने पर उन्होंने किशोर के खिलाफ पहले थाने में बेटी को भगाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद में दोनों की तलाश शुरू की थी। चर्चा है कि देर रात गांव के पास बने तालाब के किनारे परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया और जमकर पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आम के बाग में लटके मिले दोनों के शव
उसके बाद स्कार्पियो में डाल ले गए थे। रात भर प्रेमी-प्रेमिका का कहीं पता नहीं चला था। मंगलवार सुबह गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर जखैला निवासी नसरत की आम की बाग में एक ही दुपट्टे से दोनों के शव फंदे से लटके मिले हैं। मृतक किशोर के परिजनों ने किशोरी के परिजनों पर हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया।

तालाब के पास मिले डंडे और चप्पलें
साथ ही जिस तालाब के पास स्कार्पियो देखी गई थी। वहां परिजनों को तीन से चार डंडे और दो से तीन जोड़ी चप्पलें पड़ी मिली हैं। हत्या का शव लटकाए जाने की सूचना पर एसपी सिद्धार्थशंकर मीना और एएसपी शशिशेखर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी अग्रिम कार्रवाई
एएसपी सिद्धार्थशंकर मीना ने बताया कि फंदे पर लटके मिले दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल युवती के परिजनों की तलाश की जा रही है। मृतक युवक के परिजनों और ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed