{"_id":"60fc6c398ebc3e5804674833","slug":"dcp-anti-woman-crime-raveena-tyagi-gave-important-information-in-amar-ujala-samvad","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला संवाद: डीसीपी रवीना त्यागी ने कहा- बेफिक्र होकर करें शिकायत, गोपनीय रखी जाएगी पहचान, शोहदे जाएंगे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला संवाद: डीसीपी रवीना त्यागी ने कहा- बेफिक्र होकर करें शिकायत, गोपनीय रखी जाएगी पहचान, शोहदे जाएंगे जेल
Sun, 25 Jul 2021 08:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 25 Jul 2021 08:49 AM IST
सार
डीसीपी एंटी वुमेन क्राइम रवीना त्यागी ने कहा कि पहचान उजागर होने के डर से इस तरह की घटनाओं की शिकायतें पीड़िताएं नहीं करती हैं।
विज्ञापन
डीसीपी एंटी वुमेन क्राइम रवीना त्यागी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अगर आपके साथ कोई छेड़छाड़ करता है। शारीरिक शोषण करता है या शोषण का प्रयास करता है या दुष्कर्म की घटना होती है तो बेहिचक पुलिस से शिकायत करें, जिससे आरोपियों पर जल्द और सख्त कार्रवाई हो सके। अगर ऐसा होगा तो शोहदों पर शिकंजा कसेगा।
इसमें पीड़िताओं की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। शिकायतकर्ता का नाम, पता आदि सार्वजनिक नहीं किया जाएगा। ये अहम जानकारी अमर उजाला संवाद में डीसीपी एंटी वुमेन क्राइम रवीना त्यागी ने दीं।
उन्होंने कहा कि पहचान उजागर होने के डर से इस तरह की घटनाओं की शिकायतें पीड़िताएं नहीं करती हैं। इससे वारदात को अंजाम देने वालों के हौसले बढ़ते हैं और ऐसी हरकतें करते रहते हैं।
विज्ञापन
डीसीपी ने सभी से अपील की कि अगर कभी कोई इस तरह की घटनाओं का शिकार होता है तो वह तुरंत पुलिस से शिकायत करे, छिपाएं बिल्कुल भी नहीं। पुलिस पूरी मदद करेगी। आरोपी जेल जाएंगे।

तो पुलिस खुद दर्ज कराएगी एफआईआर
डीसीपी ने बताया कि वर्तमान में कई हेल्पलाइन नंबर व पॉवर लाइन हैं। जहां पर पीड़िताएं शिकायतें दर्ज करवा सकती हैं। पुलिस कंट्रोल रूम 112, वुमेन पॉवर लाइन 1090, सीएम हेल्पलाइन 181 पर 24 घंटे शिकायतें दर्ज की जाती हैं।
डीसीपी ने बताया कि कई मामलों में पीड़िता वादी नहीं बनना चाहती हैं तो ऐसे मामले में पुलिस खुद वादी बनकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएगी। यहां तक कि पीड़िता को थाने भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
महिला पुलिस अफसर घर जाकर बयान दर्ज करेगी। महिला अपराध संबंधी मामलों में पीड़िता से पूछताछ भी महिला पुलिसकर्मी ही करती हैं। इसलिए पीड़िताओं को किसी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।