फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   DCM vehicle accident on the Kanpur-Prayagraj highway

फतेहपुर: कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर डीसीएम वाहनों की भिड़ंत से हाईवे पर चार घंटे लगा रहा जाम

Sat, 28 Sep 2019 10:40 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 28 Sep 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
DCM vehicle accident on the Kanpur-Prayagraj highway
फतेहपुर में जाम में फंसी एंबुलेंस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शनिवार को डीसीएम वाहनों की भिड़ंत से जाम लग गया। सूचना पर पुलिस पहुंची। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस यातायात बहाल करा सकी। तीन घंटे बाद यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन


उसके बाद दो घंटे तक वाहनों के रेंगने का सिलसिला लगा रहा। बस, कारों मेें फंसे यात्री झल्लाते दिखे। इसी जगह दो-तीन दिन पहले ट्रैक्टर पलटने से लंबा जाम लगा था। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर लोधीगंज के डीसीएम की सीधी भिड़ंत हुई।
विज्ञापन


दोनों वाहनों के चालक खलासी सुरक्षित बच गए। निर्माण कार्य के चलते पहले से ही एक लेन बंद थी। जिससे चालू लेन में जाम लग गया। कुछ वाहन दूसरी बंद लेन में भी पहुंच गए। इससे दोनों का यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


100 नंबर की सूचना पर बाकरगंज, आबूनगर, मुराइनटोला चौकी का फोर्स पहुंचा। पुलिस ने वाहनों को क्रेन के सहारे हटाया। बंद लेन की ओर से वाहन कट से घूमकर जाने लगे। वाहनों की आपाधापी में जाम और बढ़ गया। रोडवेज बस, एंबुलेंस, कार, जाम में फंसे दिखे। चौकी इंचार्ज बिपिन यादव ने बताया कि तीन घंटे बाद यातायात बहाल कराया जा सका है।
 
  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed